बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र में दशहरा मेले के दौरान आधा दर्जन मंदिरों से पीतल की घंटियां और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की चोरी के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार के घर से भी चोरी की गई सामग्री बरामद की है। विशेष छापेमारी टीम गठित की गई गुरुवार की शाम शंभूगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि मंदिरों में चोरी की घटनाओं को लेकर शंभूगंज थाना में कांड संख्या 327/26, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/317(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और सदर एसडीपीओ अमर विश्वास के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक रामशंकर सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। डायल 112 के कर्मियों और गश्ती पुलिस से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मिर्जापुर से गिरोह के कथित सरगना सावन कुमार उर्फ काजू को गिरफ्तार किया। वैज्ञानिक अनुसंधान और पारंपरिक पुलिसिया कार्रवाई के जरिए अन्य आरोपितों तक भी पहुंचा गया। तीन मंदिरों की घंटियां और पूजा के बर्तन बरामद पुलिस ने चोरी की तीन मंदिरों की घंटियां, कांसे के आठ लोटे, कांसे का एक पैला और तांबे की पांच प्लेट बरामद की हैं। बरामद सामान चोरी का होने की पुष्टि के बाद उसे विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में करसोप निवासी सावन कुमार उर्फ काजू, मिर्जापुर निवासी दुकानदार पप्पू कुमार साह और जोगनी निवासी मोहम्मद सलमान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं, चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक रामशंकर सिंह, थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, एसआई आदर्श कुंदन, आदित्य कुमार और शंकर कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र में दशहरा मेले के दौरान आधा दर्जन मंदिरों से पीतल की घंटियां और पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की चोरी के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले दुकानदार के घर से भी चोरी की गई सामग्री बरामद की है। विशेष छापेमारी टीम गठित की गई गुरुवार की शाम शंभूगंज थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि मंदिरों में चोरी की घटनाओं को लेकर शंभूगंज थाना में कांड संख्या 327/26, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/317(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और सदर एसडीपीओ अमर विश्वास के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक रामशंकर सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। डायल 112 के कर्मियों और गश्ती पुलिस से मिली सूचना के आधार पर टीम ने मिर्जापुर से गिरोह के कथित सरगना सावन कुमार उर्फ काजू को गिरफ्तार किया। वैज्ञानिक अनुसंधान और पारंपरिक पुलिसिया कार्रवाई के जरिए अन्य आरोपितों तक भी पहुंचा गया। तीन मंदिरों की घंटियां और पूजा के बर्तन बरामद पुलिस ने चोरी की तीन मंदिरों की घंटियां, कांसे के आठ लोटे, कांसे का एक पैला और तांबे की पांच प्लेट बरामद की हैं। बरामद सामान चोरी का होने की पुष्टि के बाद उसे विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में करसोप निवासी सावन कुमार उर्फ काजू, मिर्जापुर निवासी दुकानदार पप्पू कुमार साह और जोगनी निवासी मोहम्मद सलमान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं, चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक रामशंकर सिंह, थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, एसआई आदर्श कुंदन, आदित्य कुमार और शंकर कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

