बिहार विधान परिषद के 06-कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कटिहार जिले में मतदान के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 10,977 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं, मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न करा ली जाएगी। समाहरणालय के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार के अनुसार, जिला प्रशासन ने सभी 20 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करा लिया है। सभी केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (AMF) उपलब्ध हैं। मतदान केंद्रों के बाहर पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षरों में केंद्र का नाम, मतदान की तिथि और मतदाताओं की संख्या दर्शाने वाले साइनेज लगाए जा रहे हैं। 20 केंद्रों पर बनाए गए मतदान बूथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फलका, समेली, कुर्सेला, बरारी, कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, कदवा, बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर, प्राणपुर, मनसाही, मनिहारी और अमदाबाद शामिल हैं। मतदान केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, अंचल कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और जिला कृषि कार्यालय परिसर में बनाए गए हैं। 10,977 मतदाताओं में 8,424 पुरुष कटिहार जिले के 20 मतदान केंद्रों पर कुल 10,977 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 8,424 पुरुष और 2,553 महिला मतदाता हैं। नगर निगम उत्तर मध्य भाग में सबसे अधिक 1,019 मतदाता हैं, जबकि नगर निगम उत्तर भाग में 1,017 मतदाता पंजीकृत हैं। वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे मतदान मतदान के लिए मतदाता को निर्धारित पहचान पत्रों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी सेवा पहचान-पत्र, सांसद या विधायक को जारी आधिकारिक पहचान-पत्र, शैक्षिक संस्थान का पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय की मूल डिग्री या डिप्लोमा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं। निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक ने सभी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने और चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। बिहार विधान परिषद के 06-कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कटिहार जिले में मतदान के लिए 20 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 10,977 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वहीं, मतगणना 27 अक्टूबर को होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न करा ली जाएगी। समाहरणालय के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार के अनुसार, जिला प्रशासन ने सभी 20 मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करा लिया है। सभी केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (AMF) उपलब्ध हैं। मतदान केंद्रों के बाहर पीले बैकग्राउंड पर काले अक्षरों में केंद्र का नाम, मतदान की तिथि और मतदाताओं की संख्या दर्शाने वाले साइनेज लगाए जा रहे हैं। 20 केंद्रों पर बनाए गए मतदान बूथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फलका, समेली, कुर्सेला, बरारी, कोढ़ा, हसनगंज, डंडखोरा, कदवा, बलरामपुर, बारसोई, आजमनगर, प्राणपुर, मनसाही, मनिहारी और अमदाबाद शामिल हैं। मतदान केंद्र प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, अंचल कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और जिला कृषि कार्यालय परिसर में बनाए गए हैं। 10,977 मतदाताओं में 8,424 पुरुष कटिहार जिले के 20 मतदान केंद्रों पर कुल 10,977 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 8,424 पुरुष और 2,553 महिला मतदाता हैं। नगर निगम उत्तर मध्य भाग में सबसे अधिक 1,019 मतदाता हैं, जबकि नगर निगम उत्तर भाग में 1,017 मतदाता पंजीकृत हैं। वैकल्पिक पहचान पत्र दिखाकर कर सकेंगे मतदान मतदान के लिए मतदाता को निर्धारित पहचान पत्रों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, सरकारी सेवा पहचान-पत्र, सांसद या विधायक को जारी आधिकारिक पहचान-पत्र, शैक्षिक संस्थान का पहचान-पत्र, विश्वविद्यालय की मूल डिग्री या डिप्लोमा, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र और यूडीआईडी कार्ड शामिल हैं। निर्वाचन को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक ने सभी पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा है। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने और चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है।

