कोसी स्नातक चुनाव:बांका मतदान दल मुंगेर पुल होकर जाएंगे पूर्णिया:भागलपुर से जाने पर रोक, वोटिंग के बाद सुरक्षा घेरे में बैलेट बॉक्स पहुंचेंगे स्ट्रांग रूम

कोसी स्नातक चुनाव:बांका मतदान दल मुंगेर पुल होकर जाएंगे पूर्णिया:भागलपुर से जाने पर रोक, वोटिंग के बाद सुरक्षा घेरे में बैलेट बॉक्स पहुंचेंगे स्ट्रांग रूम

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बांका जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान दलों और मतपेटिका संग्रहण दलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे मतदान के लिए पूर्णिया जाने और लौटने के दौरान निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करेंगे। भागलपुर गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी संबंधित वाहन मुंगेर गंगा पुल के रास्ते पूर्णिया जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में भागलपुर होकर नाव या अन्य जलमार्ग से जाने की अनुमति नहीं होगी। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। इसमें मतदान दल, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल, माइक्रो प्रेक्षक, वीडियोग्राफर, जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। मतपेटिकाएं सुरक्षा के बीच पूर्णिया पहुंचाई जाएंगी प्रशासन की प्राथमिकता मतदान के बाद मतपेटिकाओं और निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित तरीके से निर्धारित बज्रगृह तक पहुंचाना है। इसके लिए मतदान दलों और दंडाधिकारियों को आवश्यक सामग्री के साथ रूट चार्ट उपलब्ध कराया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी सीलबंद मतपेटिका और वैधानिक एवं गैर-वैधानिक पैकेट लेकर पूर्णिया रवाना होंगे। पीठासीन पदाधिकारी और माइक्रो प्रेक्षक एक वाहन से जाएंगे, जबकि स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल और पुलिस बल दूसरे वाहन से एस्कॉर्ट करते हुए उनके साथ जाएंगे। मतपेटिकाओं को पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्णिया प्रमंडल में निर्धारित बज्रगृह में जमा कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो। मतदान कर्मियों को रास्ते में नहीं रुकने का निर्देश मतदान दल के पीठासीन पदाधिकारी समाहरणालय से निर्वाचन सामग्री और मतपेटिका प्राप्त करने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। वहीं, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल जिला कोषागार कार्यालय, बांका स्थित बज्रगृह से निर्धारित मतपत्र और पेपर सील प्राप्त कर आवंटित केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। चांदन और धोरैया सहित दूरस्थ मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उन्हें रास्ते में भोजन या अल्पाहार के लिए रुकने के बजाय जरूरी सामान पहले से पैक कर साथ रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि मतदान केंद्र पहुंचने और मतदान के बाद मतपेटिकाएं पूर्णिया ले जाने में देरी न हो। मतदान की होगी वीडियोग्राफी मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफरों को माइक्रो प्रेक्षकों की निगरानी में वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और मतदान की गोपनीयता का पालन करना अनिवार्य होगा। मतदान समाप्त होने के बाद वीडियोग्राफी का बैकअप जिला निर्वाचन कार्यालय, बांका को उपलब्ध कराना होगा। मतदान कर्मियों को मतदाताओं की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से उपलब्ध स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान कर्मी मतदाताओं को वरीयता क्रम अंकित करने की प्रक्रिया समझाएंगे, लेकिन उनकी पसंद को प्रभावित नहीं करेंगे। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई मतदाता अपना मतपत्र किसी दूसरे व्यक्ति को न दिखाए। पीठासीन पदाधिकारियों को PRO App पर मतदाता मतदान प्रतिशत (वीटीआर) सहित निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी निर्धारित समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। पहचान के लिए फोटो आईडी के अलावा 10 दस्तावेज मान्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों के आधार पर भी मतदाताओं की पहचान की जा सकेगी। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के सेवा पहचान पत्र, सांसदों-विधायकों-विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थान की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र भी निर्धारित शर्तों के तहत मान्य होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम पदाधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड भी वैकल्पिक दस्तावेजों में शामिल हैं। मतदान की अनुमति देने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहचान सुनिश्चित की जाएगी। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां तैनात कर्मी मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन के निर्देश के अनुसार, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन हेल्प डेस्क पर जमा रखना होगा। कोसी स्नातक निर्वाचन-2026 की निगरानी और निर्वाचन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बांका समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित जानकारी या समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 06424-222250 06424-222256 मतदान केंद्रों से लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एसपी अमितेश कुमार ने मतदान के दिन केवल मतदान केंद्रों पर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी थानाध्यक्षों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सूचनाओं पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि सभी मतदान दल और मतपेटिका संग्रहण दल समय पर अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचें। मतदान समाप्त होने के बाद सभी दलों के सुरक्षित तरीके से मतपेटिकाएं लेकर निर्धारित बज्रगृह के लिए रवाना होने की भी निगरानी की जाएगी। ब्रीफिंग के अंत में डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ मतपेटिकाओं को सुरक्षित और समय पर पूर्णिया पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बांका जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान दलों और मतपेटिका संग्रहण दलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे मतदान के लिए पूर्णिया जाने और लौटने के दौरान निर्धारित रूट का ही इस्तेमाल करेंगे। भागलपुर गंगा पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी संबंधित वाहन मुंगेर गंगा पुल के रास्ते पूर्णिया जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में भागलपुर होकर नाव या अन्य जलमार्ग से जाने की अनुमति नहीं होगी। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की ब्रीफिंग हुई। इसमें मतदान दल, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल, माइक्रो प्रेक्षक, वीडियोग्राफर, जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। मतपेटिकाएं सुरक्षा के बीच पूर्णिया पहुंचाई जाएंगी प्रशासन की प्राथमिकता मतदान के बाद मतपेटिकाओं और निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित तरीके से निर्धारित बज्रगृह तक पहुंचाना है। इसके लिए मतदान दलों और दंडाधिकारियों को आवश्यक सामग्री के साथ रूट चार्ट उपलब्ध कराया गया है। मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन पदाधिकारी सीलबंद मतपेटिका और वैधानिक एवं गैर-वैधानिक पैकेट लेकर पूर्णिया रवाना होंगे। पीठासीन पदाधिकारी और माइक्रो प्रेक्षक एक वाहन से जाएंगे, जबकि स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल और पुलिस बल दूसरे वाहन से एस्कॉर्ट करते हुए उनके साथ जाएंगे। मतपेटिकाओं को पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय, पूर्णिया प्रमंडल में निर्धारित बज्रगृह में जमा कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न हो। मतदान कर्मियों को रास्ते में नहीं रुकने का निर्देश मतदान दल के पीठासीन पदाधिकारी समाहरणालय से निर्वाचन सामग्री और मतपेटिका प्राप्त करने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। वहीं, स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-मतपेटिका संग्रहण दल जिला कोषागार कार्यालय, बांका स्थित बज्रगृह से निर्धारित मतपत्र और पेपर सील प्राप्त कर आवंटित केंद्रों के लिए प्रस्थान करेंगे। चांदन और धोरैया सहित दूरस्थ मतदान केंद्रों पर तैनात कर्मियों को समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। उन्हें रास्ते में भोजन या अल्पाहार के लिए रुकने के बजाय जरूरी सामान पहले से पैक कर साथ रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि मतदान केंद्र पहुंचने और मतदान के बाद मतपेटिकाएं पूर्णिया ले जाने में देरी न हो। मतदान की होगी वीडियोग्राफी मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी प्रतिनियुक्त वीडियोग्राफरों को माइक्रो प्रेक्षकों की निगरानी में वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और मतदान की गोपनीयता का पालन करना अनिवार्य होगा। मतदान समाप्त होने के बाद वीडियोग्राफी का बैकअप जिला निर्वाचन कार्यालय, बांका को उपलब्ध कराना होगा। मतदान कर्मियों को मतदाताओं की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। मतपत्र पर वरीयता अंकित करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से उपलब्ध स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान कर्मी मतदाताओं को वरीयता क्रम अंकित करने की प्रक्रिया समझाएंगे, लेकिन उनकी पसंद को प्रभावित नहीं करेंगे। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि कोई मतदाता अपना मतपत्र किसी दूसरे व्यक्ति को न दिखाए। पीठासीन पदाधिकारियों को PRO App पर मतदाता मतदान प्रतिशत (वीटीआर) सहित निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी निर्धारित समय पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। पहचान के लिए फोटो आईडी के अलावा 10 दस्तावेज मान्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों के आधार पर भी मतदाताओं की पहचान की जा सकेगी। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के सेवा पहचान पत्र, सांसदों-विधायकों-विधान परिषद सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थान की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र भी निर्धारित शर्तों के तहत मान्य होंगे। विश्वविद्यालय की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाण-पत्र, सक्षम पदाधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण-पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड भी वैकल्पिक दस्तावेजों में शामिल हैं। मतदान की अनुमति देने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहचान सुनिश्चित की जाएगी। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं मतदाताओं की सहायता के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां तैनात कर्मी मतदाताओं को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन के निर्देश के अनुसार, मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन हेल्प डेस्क पर जमा रखना होगा। कोसी स्नातक निर्वाचन-2026 की निगरानी और निर्वाचन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बांका समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित जानकारी या समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। 06424-222250 06424-222256 मतदान केंद्रों से लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एसपी अमितेश कुमार ने मतदान के दिन केवल मतदान केंद्रों पर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी थानाध्यक्षों और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को सूचनाओं पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है। जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि सभी मतदान दल और मतपेटिका संग्रहण दल समय पर अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचें। मतदान समाप्त होने के बाद सभी दलों के सुरक्षित तरीके से मतपेटिकाएं लेकर निर्धारित बज्रगृह के लिए रवाना होने की भी निगरानी की जाएगी। ब्रीफिंग के अंत में डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को सतर्कता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ मतपेटिकाओं को सुरक्षित और समय पर पूर्णिया पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *