बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जदयू कैंडिडेट नीरज से मिले नीतीश कुमार, बिहार के खिलाड़ी पर जापान में बैडटच का आरोप, आरोपियों की परेड

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जदयू कैंडिडेट नीरज से मिले नीतीश कुमार, बिहार के खिलाड़ी पर जापान में बैडटच का आरोप, आरोपियों की परेड

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। MLC चुनाव के मतदान से एक दिन पहले यानी गुरुवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे। बिहार में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान आज से शुरू हो रहा है। भागलपुर में चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मतदान से पहले जदयू प्रत्याशी नीरज से मिले नीतीश बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। कल (23 अक्टूबर,शुक्रवार) को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनावी मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों के लिए 933 बूथों पर 5.33 लाख मतदाता वोट देंगे। मतदान से एक दिन पहले यानी गुरुवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने नीरज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और 5-7 मिनट में ही लौट गए। बता दें कि बुधवार को नीरज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। पूरी खबर पढ़ें 2. भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान बिहार में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान आज से शुरू हो रहा है। यह अभियान 5 नवंबर तक प्रदेश भर में चलाया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के जरिए भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, मतदाता सूची की शुद्धता, मताधिकार की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, रैलियां, युवा संवाद और सोशल मीडिया के जरिए जनसंपर्क किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 3. जापान में बिहार के खिलाड़ी पर छेड़खानी का आरोप जापान के नागोया में हो रहे एशियन पैरा गेम्स में शामिल भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर होटल की महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। शम्स आलम बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। मामले में जापान की पुलिस ने 40 साल के खिलाड़ी को हिरासत में लिया था। घटना के अगले दिन मंगलवार को उन्हें जापान से भारत वापस भेज दिया गया। अब भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) उनपर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. दुकान में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या भागलपुर में बुधवार की देर रात चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब दंपती अपनी दुकान में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पति की आंख में गोली मारी। इस दौरान पत्नी जान बचाकर भागी तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और फिर दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके की है। मृतक की पहचान 40 साल के रंजन मंडल और उसकी पत्नी की पहचान 35 साल की किरण देवी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक का मर्डर पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक लड़के की हत्या की खबर है। गोली लगने से घायल 15 साल के कुंदन कुमार को मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेतहर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि किसी कमेटी के मेंबर ने हमला किया है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 6. बीमा भारती के बेटे पर अपहरण का प्रयास का आरोप पूर्णिया के रुपौली की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण के प्रयास और उसके पिता को फोन पर गाली-गलौच की धमकी देने का आरोप लगा है। मामला शराब पीने का विरोध करने पर हुए विवाद और फोन पर जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को राजा मंडल की ओर से किए गए कॉल की रिकार्डिंग भी सौंपी गई है। हालांकि, कॉल रिकार्डिंग में राजा मंडल की ही आवाज है, इसकी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर पिकअप पलटी बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर मजूदरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोगों घायल होने की सूचना है। सभी काम करने के लिए हाजीपुर जा रहे थे। घटना माधोपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान मल्लिक राय के रूप में हुई है। मृतक और घायल मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। 2 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. रिटायर्ड अफसर की हत्या- आरोपियों की परेड आरा में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या के तीन आरोपियों की पुलिस ने परेड कराई। नवादा थाना से डेढ़ किलोमीटर दूर आरा कोर्ट तक पैदल ही लेकर गई। इस दौरान आरोपियों को नकाब भी नहीं पहनाया गया। कोर्ट जाने के दौरान करीब 30 से 35 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहे। जिन 3 आरोपियों को पैदल कोर्ट तक ले जाया गया, उनमें मनोज, टीपू और अभिषेक शामिल हैं। भोजपुर पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब किसी हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपियों को पैदल मार्च कराते हुए पेशी के लिए ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें 9. पवन सिंह बोले- नहीं जी पाऊंगा तुम्हारे बिना ‘जी नहीं पाऊंगा तुम्हारे बिना… मत करो ऐसे। लाख कसम खाईए नहीं करना है, मगर आंखें कुछ और कहती है। लोग बोलते हैं कि प्यार एक बार होता है लेकिन कोई कितना बचाएगा।’ ये बातें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने कही हैं। दरअसल, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों बतौर गेस्ट रियलिटी शो में पहुंचे हैं। शो में पवन सिंह ने भावनाओं, रिश्तों और प्यार को लेकर कंटेस्टेंट से बातें की। इस दौरान भोजपुरी एक्टर ने प्यार’ और ‘अटैचमेंट’ को लेकर अपनी ऐसी फिलॉसफी शेयर की, जिसने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों का भी ध्यान खींच लिया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के अधिकतर जिलों में कल गर्म रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के अधिकतर जिलों में कल यानी शुक्रवार को मौसम गर्म रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और आने वाले हफ्तों में ठंड महसूस होगी। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। MLC चुनाव के मतदान से एक दिन पहले यानी गुरुवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे। बिहार में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान आज से शुरू हो रहा है। भागलपुर में चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. मतदान से पहले जदयू प्रत्याशी नीरज से मिले नीतीश बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए प्रचार थम गया है। कल (23 अक्टूबर,शुक्रवार) को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनावी मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों के लिए 933 बूथों पर 5.33 लाख मतदाता वोट देंगे। मतदान से एक दिन पहले यानी गुरुवार को पूर्व सीएम नीतीश कुमार जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे। उन्होंने नीरज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और 5-7 मिनट में ही लौट गए। बता दें कि बुधवार को नीरज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे। पूरी खबर पढ़ें 2. भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान बिहार में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान आज से शुरू हो रहा है। यह अभियान 5 नवंबर तक प्रदेश भर में चलाया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के जरिए भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, मतदाता सूची की शुद्धता, मताधिकार की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस, पदयात्रा, रैलियां, युवा संवाद और सोशल मीडिया के जरिए जनसंपर्क किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 3. जापान में बिहार के खिलाड़ी पर छेड़खानी का आरोप जापान के नागोया में हो रहे एशियन पैरा गेम्स में शामिल भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर होटल की महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। शम्स आलम बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। मामले में जापान की पुलिस ने 40 साल के खिलाड़ी को हिरासत में लिया था। घटना के अगले दिन मंगलवार को उन्हें जापान से भारत वापस भेज दिया गया। अब भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) उनपर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। पूरी खबर पढ़ें 4. दुकान में सो रहे दंपती की गोली मारकर हत्या भागलपुर में बुधवार की देर रात चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब दंपती अपनी दुकान में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले पति की आंख में गोली मारी। इस दौरान पत्नी जान बचाकर भागी तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और फिर दो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके की है। मृतक की पहचान 40 साल के रंजन मंडल और उसकी पत्नी की पहचान 35 साल की किरण देवी के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 5. पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक का मर्डर पटना सिटी में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक लड़के की हत्या की खबर है। गोली लगने से घायल 15 साल के कुंदन कुमार को मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेतहर इलाज के लिए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि अभी तक की जांच में ये सामने आया है कि किसी कमेटी के मेंबर ने हमला किया है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 6. बीमा भारती के बेटे पर अपहरण का प्रयास का आरोप पूर्णिया के रुपौली की पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग के अपहरण के प्रयास और उसके पिता को फोन पर गाली-गलौच की धमकी देने का आरोप लगा है। मामला शराब पीने का विरोध करने पर हुए विवाद और फोन पर जान से मारने की धमकी देने से जुड़ा है। पीड़ित पक्ष ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को राजा मंडल की ओर से किए गए कॉल की रिकार्डिंग भी सौंपी गई है। हालांकि, कॉल रिकार्डिंग में राजा मंडल की ही आवाज है, इसकी पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7. बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर पिकअप पलटी बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर मजूदरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोगों घायल होने की सूचना है। सभी काम करने के लिए हाजीपुर जा रहे थे। घटना माधोपुर गांव के पास की है। मृतक की पहचान मल्लिक राय के रूप में हुई है। मृतक और घायल मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। 2 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 8. रिटायर्ड अफसर की हत्या- आरोपियों की परेड आरा में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर रामकुमार सिंह की हत्या के तीन आरोपियों की पुलिस ने परेड कराई। नवादा थाना से डेढ़ किलोमीटर दूर आरा कोर्ट तक पैदल ही लेकर गई। इस दौरान आरोपियों को नकाब भी नहीं पहनाया गया। कोर्ट जाने के दौरान करीब 30 से 35 पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात रहे। जिन 3 आरोपियों को पैदल कोर्ट तक ले जाया गया, उनमें मनोज, टीपू और अभिषेक शामिल हैं। भोजपुर पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब किसी हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपियों को पैदल मार्च कराते हुए पेशी के लिए ले जाया गया। पूरी खबर पढ़ें 9. पवन सिंह बोले- नहीं जी पाऊंगा तुम्हारे बिना ‘जी नहीं पाऊंगा तुम्हारे बिना… मत करो ऐसे। लाख कसम खाईए नहीं करना है, मगर आंखें कुछ और कहती है। लोग बोलते हैं कि प्यार एक बार होता है लेकिन कोई कितना बचाएगा।’ ये बातें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने कही हैं। दरअसल, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों बतौर गेस्ट रियलिटी शो में पहुंचे हैं। शो में पवन सिंह ने भावनाओं, रिश्तों और प्यार को लेकर कंटेस्टेंट से बातें की। इस दौरान भोजपुरी एक्टर ने प्यार’ और ‘अटैचमेंट’ को लेकर अपनी ऐसी फिलॉसफी शेयर की, जिसने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों का भी ध्यान खींच लिया। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के अधिकतर जिलों में कल गर्म रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के अधिकतर जिलों में कल यानी शुक्रवार को मौसम गर्म रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और आने वाले हफ्तों में ठंड महसूस होगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *