कानपुर नगर के चौबेपुर क्षेत्र के ग्राम खरगपुर में 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्यता के साथ किया गया। इस अवसर पर सुबह एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कथा 22 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर 2026, बुधवार तक चलेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दिव्य ज्ञान यज्ञ के परीक्षित कृष्णबिहारी तिवारी हैं, और आचार्य पं० कृष्णमुरारी मिश्र द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया जा रहा है।

