बंद मकान की बाउंड्री तोड़कर 14 लाख की चोरी:80 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और 50 हजार नकद ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी

बंद मकान की बाउंड्री तोड़कर 14 लाख की चोरी:80 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और 50 हजार नकद ले गए चोर; पुलिस जांच में जुटी

जामताड़ा शहर के साइडिंग रोड पर एक बंद मकान में चोरों ने 14 लाख रुपए की चोरी की। मकान मालिक अरनव साधु दुर्गापूजा के लिए अपने गांव घसनिया गए थे। चोरों ने बाउंड्री तोड़कर घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। बुधवार देर रात मकान की रखवाली करने वाले मनोज कुमार और सुरेश राय ने टूटी बाउंड्री देखी, जिससे चोरी का पता चला। चोर 80 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत साढ़े 13 लाख रुपये है। नकदी सहित कुल 14 लाख रुपये की चोरी हुई। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान मालिक से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश जारी है। जामताड़ा शहर के साइडिंग रोड पर एक बंद मकान में चोरों ने 14 लाख रुपए की चोरी की। मकान मालिक अरनव साधु दुर्गापूजा के लिए अपने गांव घसनिया गए थे। चोरों ने बाउंड्री तोड़कर घर में घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। बुधवार देर रात मकान की रखवाली करने वाले मनोज कुमार और सुरेश राय ने टूटी बाउंड्री देखी, जिससे चोरी का पता चला। चोर 80 ग्राम सोना, 200 ग्राम चांदी और 50 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत साढ़े 13 लाख रुपये है। नकदी सहित कुल 14 लाख रुपये की चोरी हुई। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान मालिक से जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश जारी है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *