मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मधुबनी फोरलेन पर बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अगरबत्ती कारोबारी अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग फैलते देख स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन दमकल टीम के आने से पहले ही स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर बर्बाद हो चुकी थी। हादसे की दो तस्वीरें देखिए टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग घटना बुधवार रात करीब 12:30 बजे की बताई गई है। हादसा मुजफ्फरपुर-पटना न्यू बाइपास के मधुबनी फोरलेन एनएच पर हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार नई स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। वाहन में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें उठने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। अंडरपास नहीं होने से हादसों का आरोप मृतक की पहचान मधुबनी गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह अगरबत्ती का कारोबार करते थे। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। स्थानीय पंकज कुमार का कहना है कि इस जगह अंडरपास नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने यहां अंडरपास की जरूरत बताते हुए हादसों पर चिंता जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई थी। वाहन में सवार लोग कूदकर बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में मधुबनी फोरलेन पर बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अगरबत्ती कारोबारी अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग फैलते देख स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन दमकल टीम के आने से पहले ही स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर बर्बाद हो चुकी थी। हादसे की दो तस्वीरें देखिए टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में लगी आग घटना बुधवार रात करीब 12:30 बजे की बताई गई है। हादसा मुजफ्फरपुर-पटना न्यू बाइपास के मधुबनी फोरलेन एनएच पर हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार नई स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई। वाहन में सवार लोगों ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग की लपटें उठने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। अंडरपास नहीं होने से हादसों का आरोप मृतक की पहचान मधुबनी गांव निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह अगरबत्ती का कारोबार करते थे। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। स्थानीय पंकज कुमार का कहना है कि इस जगह अंडरपास नहीं होने के कारण लोगों को सड़क पार करने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने यहां अंडरपास की जरूरत बताते हुए हादसों पर चिंता जताई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग लग गई थी। वाहन में सवार लोग कूदकर बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

