गुरुग्राम की सोसाइटी की एंट्री रोड से अवैध पार्किंग हटाई:डीसीपी मानेसर के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन ड्राइवरों को होती थी परेशानी

गुरुग्राम की सोसाइटी की एंट्री रोड से अवैध पार्किंग हटाई:डीसीपी मानेसर के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन ड्राइवरों को होती थी परेशानी

गुरुग्राम के सेक्टर-81 स्थित विपुल लावण्या सोसाइटी की 24 मीटर चौड़ी एंट्री रोड पर पिछले करीब तीन महीने से हो रही अवैध पार्किंग की समस्या का पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से समाधान कर दिया। सड़क पर चार कतारों में वाहनों की पार्किंग होने से स्थानीय निवासियों के साथ स्कूल बसों, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही थी। वरिष्ठ नागरिकों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था। डीसीपी से की थी समस्या के समाधान की मांग समस्या के समाधान के लिए विपुल लावण्या सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक समूह ने डीसीपी मानेसर प्रतीक गहलोत से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। डीसीपी ने उनकी बात सुनते हुए समस्या की गंभीरता को समझा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद खेड़की दौला थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई और कार्रवाई की। सोसाइटी प्रबंधन की ओर से उपलब्ध कराई गई क्रेन तथा लगाए गए बैरिकेड्स की मदद से अवैध पार्किंग की समस्या को नियंत्रित किया गया। पुलिस प्रशासन का जताया आभार इस कार्रवाई पर वरिष्ठ नागरिक समूह ने डीसीपी मानेसर प्रतीक गहलोत, थाना प्रभारी विनोद कुमार और उनकी टीम का आभार जताया। समूह के सदस्यों ने कहा कि अधिकारियों की तत्परता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता से नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास मजबूत होता है। वरिष्ठ नागरिक एवं पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट सत्यनारायण ने कहा कि यह कार्रवाई नागरिकों और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग का सराहनीय उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़ी समस्याओं का इसी प्रकार प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर विपुल लावण्या आरडब्ल्यूए के प्रधान सुनील यादव और कार्यकारी सदस्य मोहन जोवल ने भी समस्या के समाधान में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *