यमुनानगर में SUV ने ऑटो को मारी टक्कर:ड्राइवर की मौत, डिवाइडर से टकराकर पलटा थ्रीव्हीलर; खदान में गिरी गाड़ी

यमुनानगर में SUV ने ऑटो को मारी टक्कर:ड्राइवर की मौत, डिवाइडर से टकराकर पलटा थ्रीव्हीलर; खदान में गिरी गाड़ी

यमुनानगर जिले के छप्पर क्षेत्र में PWD रेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार टाटा सफारी ने आगे चल रहे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जबकि टक्कर मारने वाली टाटा सफारी सड़क से नीचे खदान में जा गिरी। हादसे में ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान यमुनानगर के अंबेडकर भवन निवासी कन्हैया लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर टाटा सफारी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर के बाद ड्राइवर हो गया था बेहोश पुलिस को दी शिकायत में गांव काठवाला निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह मुस्तफाबाद अनाज मंडी से मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था। जब वह छप्पर में PWD रेस्ट हाउस के सामने पहुंचा तो उसके आगे एक ऑटो चल रहा था। इसी दौरान पीछे से सफेद रंग की टाटा सफारी तेज रफ्तार से आई और ऑटो को टक्कर मार दी। परमजीत सिंह के अनुसार, टक्कर लगते ही ऑटो सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। वहीं, टक्कर मारने वाली टाटा सफारी सड़क से नीचे खदान में जा गिरी। ऑटो ड्राइवर के सिर और शरीर पर कई जगह चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। एंबुलेंस द्वारा घायल ड्राइवर को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम पुलिस की कार्रवाई के अनुसार, शुरुआत में घायल ऑटो ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस को अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कन्हैया लाल पुत्र रामबक्श निवासी अंबेडकर भवन, यमुनानगर के रूप में की। थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर टाटा सफारी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कन्हैया लाल के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *