हिसार डीसी ने बरवाला-उकलाना अनाज मंडियों का जायजा लिया:किसानों- आढ़तियों से बात की, अधिकारियों को सुचारू खरीद और समय पर उठान के निर्देश

हिसार डीसी ने बरवाला-उकलाना अनाज मंडियों का जायजा लिया:किसानों- आढ़तियों से बात की, अधिकारियों को सुचारू खरीद और समय पर उठान के निर्देश

हिसार उपायुक्त महेंद्र पाल ने बरवाला और उकलाना की अनाज मंडियों का दौरा कर फसल खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में खरीद कार्य की प्रगति की समीक्षा की और किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं मंडियों में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीसी महेंद्र पाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में फसल खरीद का कार्य सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाए तथा खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। धान आवक, खरीद और उठान की निगरानी के निर्देश इसके साथ ही मंडियों में फसल की आवक, खरीद, उठान और संबंधित रिकॉर्ड की नियमित निगरानी की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके। उपायुक्त महेंद्र पाल ने कहा कि फसल खरीद के बाद उसका समय पर उठान सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है, ताकि मंडियों में अनावश्यक रूप से फसल का जमाव न हो और नई फसल लेकर आने वाले किसानों को पर्याप्त स्थान मिल सके। इसके लिए खरीद एजेंसियां, मार्केट कमेटी और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। समस्या आने पर तुरंत कार्रवाई की जाए : डीसी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद और उठान की स्थिति पर लगातार नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मंडियों में तैनात अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उपायुक्त ने किसानों और आढ़तियों से भी अपील करते हुए कहा कि वे खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन, मार्केट कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सैनी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *