लातेहार | उपायुक्त संदीप कुमार ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान-2026 की शुरुआत की। अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न बैंकों के सहयोग से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के नए खाते खोले जाएंगे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में पात्र लोगों का नामांकन किया जाएगा। आधार सीडिंग, खातों का सक्रियण और पुनः केवाईसी की सुविधा भी दी जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे और लंबित मामलों के संतृप्तिकरण की प्रक्रिया कराई जाएगी। बचत खातों और लॉकरों में नामांकन विवरण अपडेट किया जाएगा। सीकेवाईसी नंबर भी बनाया जाएगा। प्रशासन के अनुसार लंबे समय से निष्क्रिय या बिना दावे वाले खातों, बीमा और शेयर से जुड़ी राशि के निपटान में सहायता दी जाएगी। डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। संदीप कुमार ने बैंक प्रतिनिधियों को समन्वय से काम करने और पात्र लाभुकों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में डॉ. चंदन, नरेन्द्र श्रीवास्तव और ओमेंद्र सिंह मौजूद रहे। लातेहार | उपायुक्त संदीप कुमार ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान-2026 की शुरुआत की। अभियान 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न बैंकों के सहयोग से विशेष शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के नए खाते खोले जाएंगे। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में पात्र लोगों का नामांकन किया जाएगा। आधार सीडिंग, खातों का सक्रियण और पुनः केवाईसी की सुविधा भी दी जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन लिए जाएंगे और लंबित मामलों के संतृप्तिकरण की प्रक्रिया कराई जाएगी। बचत खातों और लॉकरों में नामांकन विवरण अपडेट किया जाएगा। सीकेवाईसी नंबर भी बनाया जाएगा। प्रशासन के अनुसार लंबे समय से निष्क्रिय या बिना दावे वाले खातों, बीमा और शेयर से जुड़ी राशि के निपटान में सहायता दी जाएगी। डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। संदीप कुमार ने बैंक प्रतिनिधियों को समन्वय से काम करने और पात्र लाभुकों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में डॉ. चंदन, नरेन्द्र श्रीवास्तव और ओमेंद्र सिंह मौजूद रहे।

