यात्री बस ने हाइवा में मारी टक्कर, युवती घायल

यात्री बस ने हाइवा में मारी टक्कर, युवती घायल

दुमका| गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन फुटबॉल मैदान के पास स्टेट हाइवे पर मंगलवार को दुमका से पाकुड़ जा रही एक यात्री बस ने हाइवा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के केबिन में बैठी एक युवती घायल हो गई, जबकि अन्य यात्री बाल बाल बच गए। दुर्घटना में बस का अगला शीशा टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस यात्रियों को लेकर दुमका से पाकुड़ जा रही थी। रांगा मिशन के पास कोयला ढुलाई में लगे हाइवा वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जा रहा था। तभी आगे चल रहे हाइवा के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि शीशा टूटने से कुछ यात्रियों को चोटें आईं, जबकि केबिन में बैठी एक युवती घायल हो गई। दुमका| गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रांगा मिशन फुटबॉल मैदान के पास स्टेट हाइवे पर मंगलवार को दुमका से पाकुड़ जा रही एक यात्री बस ने हाइवा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस के केबिन में बैठी एक युवती घायल हो गई, जबकि अन्य यात्री बाल बाल बच गए। दुर्घटना में बस का अगला शीशा टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस यात्रियों को लेकर दुमका से पाकुड़ जा रही थी। रांगा मिशन के पास कोयला ढुलाई में लगे हाइवा वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जा रहा था। तभी आगे चल रहे हाइवा के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही बस उससे टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि शीशा टूटने से कुछ यात्रियों को चोटें आईं, जबकि केबिन में बैठी एक युवती घायल हो गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *