पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम साफ, दो दिन बारिश के आसार:सुबह-रात बढ़ने लगी ठंड, दिन में गर्मी बरकरार; फरीदकोट में पारा 36.5 डिग्री

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम साफ, दो दिन बारिश के आसार:सुबह-रात बढ़ने लगी ठंड, दिन में गर्मी बरकरार; फरीदकोट में पारा 36.5 डिग्री

पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 24 और 25 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर को दक्षिण-पश्चिम पंजाब और 25 अक्टूबर को उत्तरी पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 26 अक्टूबर से मौसम फिर शुष्क रहने का अनुमान है। फिलहाल राज्य के औसत तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 36.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ 24 अक्टूबर से मौसम को प्रभावित कर सकता है। जम्मू-कश्मीर समेत पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। पंजाब में भी सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में हल्की गर्मी बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं। बिजली की मांग 6,882 मेगावाट पहुंची पंजाब में बिजली की मांग 6,882 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य की बिजली ड्रॉअल 3,296 मेगावाट रही, जबकि शेड्यूल 3,714 मेगावाट था। इस तरह 417 मेगावाट की अंडरड्रॉअल दर्ज की गई। पंजाब का सकल बिजली उत्पादन 3,590 मेगावाट रहा। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.98 हर्ट्ज दर्ज की गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *