लखनऊ- महर्षि यूनिवर्सिटी का 7वां दीक्षांत समारोह आज:2279 स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी मुख्य अतिथि

लखनऊ- महर्षि यूनिवर्सिटी का 7वां दीक्षांत समारोह आज:2279 स्टूडेंट्स को मिलेगी डिग्री, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी मुख्य अतिथि

लखनऊ की महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में गुरुवार को 7वां दीक्षांत समारोह का आगाज हुआ। समारोह में 2279 स्टूडेंट्स को डिग्री और डिप्लोमा दिए जाएंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी, जबकि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री भी शामिल होंगे। समारोह की शुरुआत सुबह 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और मंगलाचरण के साथ होनी है। दीक्षांत समारोह में डिग्री वितरण के साथ स्टूडेंट्स के नवाचार, रिसर्च और रचनात्मकता की झलक भी दिखेगी। यूनिवर्सिटी परिसर में मिनी एक्सपो लगाया जाएगा। इसमें तकनीक, रोबोटिक्स, वैदिक विज्ञान, योग और एनीमेशन से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। 20 रिसर्चर को मिलेगी पीएचडी समारोह में 20 रिसर्चर को पीएचडी, 324 स्टूडेंट्स को पोस्ट ग्रेजुएशन और 1612 को ग्रेजुएशन की डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा 323 स्टूडेंट्स को डिप्लोमा मिलेगा। इस तरह कुल 2279 स्टूडेंट्स को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। मिनी एक्सपो में दिखेंगे खास प्रोजेक्ट मिनी एक्सपो में सामाजिक समस्याओं के समाधान पर आधारित इनोवेटिव प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही सॉकर रोबो बोट के जरिए रोबोटिक्स और तकनीक से जुड़े प्रयोगों की झलक मिलेगी। एक्सपो में वैदिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट और महर्षि महेश योगी के जीवन, विचारों व योगदान से जुड़े रिसर्च वर्क भी रखे जाएंगे। इसके जरिए भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीक के बीच तालमेल दिखाने की कोशिश होगी। लाइव योग डेमो और ‘एनिम वर्स’ भी आकर्षण समारोह में लाइव योग डेमो क्लास आयोजित की जाएगी। वहीं, एनीमेशन के स्टूडेंट्स की ओर से तैयार ‘एनिम वर्स’ भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें स्टूडेंट्स की डिजिटल क्रिएटिविटी और एनीमेशन स्किल्स की झलक मिलेगी। यूनिवर्सिटी का यह आयोजन शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ स्टूडेंट्स के व्यावहारिक ज्ञान और नए प्रयोगों को सामने लाने का मौका भी होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *