गुरुग्राम नीतू मर्डर केस में जेठ ने दो प्लान बनाए:हत्या के बाद पूछा-मर गई या जिंदा है; घर में सामान बिखेरा, ताकि चोरी लगे

गुरुग्राम नीतू मर्डर केस में जेठ ने दो प्लान बनाए:हत्या के बाद पूछा-मर गई या जिंदा है; घर में सामान बिखेरा, ताकि चोरी लगे

गुरुग्राम के नीतू मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान सामने आया है कि हत्या की साजिश रचने वाले नीतू के जेठ संदीप ने खुद को बचाने के लिए भी प्लान तैयार किया था। जमीन के विवाद में 16 अक्टूबर को नीतू की हत्या के लिए उसने प्लान A के तहत अनुज और अविनाश को आगे रखा, जबकि प्लान B के तहत खुद को पूरी वारदात से दूर दिखाने की रणनीति बनाई। वह नहीं चाहता था कि पुलिस को उस पर शक हो। साजिश को अंजाम देने के लिए उसने स्थानीय बदमाशों को हायर करने के बजाय रुड़की से अनुज और अविनाश को दौलाह गांव बुलाया, ताकि वारदात में उसका नाम सामने न आए। संदीप यह सुनिश्चित करना चाहता था कि नीतू जिंदा न बच पाए। दोनों आरोपी जब घर से निकलने लगे तो उसने उनसे क्रॉस-चेक करवाया कि नीतू की मौत हुई है या नहीं। हत्या को चोरी की वारदात दिखाने की भी कोशिश की गई। आरोपियों ने नीतू का मुंह टेप से और हाथ रस्सी से बांध दिए। इसके बाद घर का सामान बिखेर दिया, ताकि पुलिस को लगे कि बदमाश चोरी के इरादे से घर में घुसे थे। जमीन का सौदा रद्द होने की खुन्नस ACP क्राइम नवीन शर्मा के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह पारिवारिक जमीन का विवाद है। पूर्व सैनिक संदीप ने कुछ समय पहले नीतू के पति प्रशांत की छह कनाल पैतृक जमीन बेचने का सौदा तय कराया था। इसके एवज में 20 लाख रुपए का बयाना भी लिया गया था। जब नीतू को इस सौदे के बारे में पता चला, तो उसने इसका विरोध किया और संदीप पर दबाव बनाकर बयाने की रकम वापस करवा दी। संदीप को लगा कि नीतू के जिंदा रहते वह जमीन नहीं बेच पाएगा। इसी खुन्नस में उसने नीतू की हत्या की साजिश रची और रुड़की में तैनाती के दौरान संपर्क में आए अनुज और अविनाश को इसमें शामिल किया। संदीप पूर्व सैनिक है। उसकी तैनाती उत्तराखंड के रुड़की में रही है। उसे नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ऐंठने और अन्य धोखाधड़ी संबंधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण साल 2023 में कोर्ट मार्शल कर दिया गया था। रुड़की लेकर गई पुलिस टीम बुधवार को क्राइम ब्रांच सोहना की एक टीम मुख्य साजिशकर्ता संदीप, अनुज और अविनाश को लेकर उत्तराखंड के रुड़की गई। पुलिस वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए तीनों को वहां लेकर गई है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, हत्याकांड की साजिश का एक बड़ा हिस्सा रुड़की में तैयार हुआ था। पूर्व सैनिक संदीप की वहां तैनाती के दौरान ही आरोपियों के साथ उसके संपर्क बने थे। ठिकानों को खंगाल रही पुलिस पुलिस को रुड़की से हत्या में इस्तेमाल किया गया सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजी साक्ष्य जुटाने हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान आरोपियों को कहां से और किसने मुहैया कराया था। इसके अलावा, पुलिस उन ठिकानों की भी पहचान कर रही है, जहां आरोपियों ने फरारी के दौरान शरण ली या हत्या की योजना बनाने के लिए ठहरे थे। अनुज और अविनाश दो दिन के रिमांड पर इस मामले में पुलिस ने कोर्ट से अनुज और अविनाश की दो दिन की रिमांड हासिल की है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रुड़की में जांच के दौरान मामले से जुड़े महत्वपूर्ण वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य मिल सकते हैं, जो अदालत में आरोपियों के खिलाफ केस को मजबूत करने में मदद करेंगे। पुलिस कर रही पूछताछ सोहना ACP मुकेश कुमार के मुताबिक, तीनों आरोपियों को पुलिस टीमें उत्तराखंड लेकर गई हैं। वहां हत्या में इस्तेमाल किए गए सामान की बरामदगी की जानी है। मास्टरमाइंड संदीप ने अपनी संलिप्तता छिपाने के लिए रुड़की से आरोपियों को बुलाया था। रिमांड के दौरान तीनों से पूछताछ की जा रही है। ————————————————— ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम नीतू केस, बिजलीकर्मी-डिलीवरी बॉय ने सुपारी लेकर की हत्या:पूर्व सैनिक जेठ ने उत्तराखंड से हायर किया, VIDEO से फंसे; 3 साल पहले हुआ कोर्ट मार्शल गुरुग्राम के बहुचर्चित नीतू हत्याकांड का मास्टरमाइंट कोई और नहीं बल्कि उसके पति प्रशांत के ताऊ का लड़का संदीप निकला। संदीप पूर्व सैनिक है और परिवारिक रिश्ते में नीतू का जेठ लगता है। संदीप ने 8 मरला जमीन के लालच में उत्तराखंड के रुड़की से 2 कॉन्ट्रैक्ट किलर अविनाश और अनुज को नीतू के मर्डर की सुपारी दी। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *