जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन ने बड़े खुलासे किए हैं। इंजीनियर ओमवीर की बहन अमनप्रीत का दावा है कि गर्लफ्रेंड उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। करीब 5 महीने पहले दुबई से लौटे ओमवीर को उसने पहले भी एक निहंग सिंह के जरिए गनपॉइंट पर उठवाकर धमकाया था। बहन ने बताया कि उसका भाई 5 साल से गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की की मां को भी इस बात का पता था और उनके परिवार को भी। गर्लफ्रेंड का अकसर उनके घर आना-जाना था। दुबई जाने से पहले उसका भाई लास्ट टाइम उससे मिलने के लिए गया था। यहां पर उसे साजिश के तहत मार दिया गया। इसका एक वीडियो भी उसके पास है। जब भाई अपनी गर्लफ्रेंड के घर के फर्श पर पड़ा था तो सांसें चल रही थीं और पीछे से कहा जा रहा था कि इसे मार दो। भाई की पलसर बाइक भी गर्लफ्रेंड के घर ही मिली है। बहन ने कहा कि गर्लफ्रेंड पहले भी एक निहंग से हमला करवा चुकी थी। मंगलवार को मकसूदां इलाके के एक घर से युवक की डेडबॉडी मिली थी। लड़की के परिवार ने कहा था कि युवक ने घर में घुसकर चाकू से हमला किया है। इसके बाद जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। जानिए बहन ने भाई की मौत पर क्या खुलासे किए… थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग अमनप्रीत ने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-1 में शिकायत देकर अपने भाई की मौत की जांच की मांग की है। उसके मुताबिक, उसने पुलिस को वीडियो, ऑडियो और चैट समेत सबूत सौंपे हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से FIR, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपों पर अब तक की कार्रवाई का आधिकारिक पक्ष इस जानकारी में उपलब्ध नहीं है। बहन का आरोप-लड़की का कहीं और रिश्ता तय हुआ, तो मरवाया अमनप्रीत का दावा है कि भाई की गर्लफ्रेंड का परिवार ने कहीं और रिश्ता कर दिया था। लड़की कि जल्दी विदेश जाने की इच्छा थी और जहां पर रिश्ता हुआ था उन्होंने उसे विदेश लेकर जाने की बात कही थी। इसलिए वो प्रेमी से शादी करने से मना कर रही थी। रिलेशनशिप टूट जाए इसके लिए ब्लैकमेल कर रही थी। बेटे की मौत की खबर सुन मां को हार्ट अटैक आया ओमवीर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों के मुताबिक, बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां को माइनर हार्ट अटैक आया था। बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार के लिए ओमवीर इकलौता बेटा था। लड़की के परिवार ने आत्महत्या का दावा किया मामले में लड़की के परिवार का कहना है कि ओमवीर उनके घर में घुसा था और उसने चाकू से हमला किया था। वो घर से ही जहरीला पदार्थ निगलकर आया था, जिससे वो मर गया। दूसरी ओर, ओमवीर की बहन इसे हत्या की साजिश बता रही है। उसने कहा कि भाई घर से खाना खाकर निकला था और कुछ नहीं खाया था। ACP बोले-दोनों पक्षों के बयान दर्ज, दोषी पर जल्द एक्शन ACP करनैल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने डेडबॉडी का पोस्टमॉर्टम करवा दिया है। मृतक की बहन ने भी पुलिस को कई सबूत सौंपे हैं। सभी की जांच की जाएगी। दो भी पक्ष इस मामले में आरोपी पाया गया उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ———————- यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ ताज होटल में बिजनेसमैन की लाश मिली:रात में मिलने आई युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया; 2 दिन पहले रूम बुक किया चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित ताज होटल के रूम में बुधवार को एक बिजनेसमैन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर थाना-17 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें…

