उदयपुर में कंटेनर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचला, मौत:15 फीट उछलकर गिरे; पीछे से मारी टक्कर, ए​क अन्य घायल

उदयपुर में कंटेनर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचला, मौत:15 फीट उछलकर गिरे; पीछे से मारी टक्कर, ए​क अन्य घायल

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के जिंक चौराहे के पास पुलिया पर बुधवार शाम एक हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। ज​बकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। तीनों स्कूटी पर सवार होकर डबोक की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा शाम करीब 5 बजे हुआ। टक्कर इतनी जर्बदस्त थी कि स्कूटी सवार पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कुछ समय के लिए ट्रेफिक जाम के हालात बन गए। हादसे के बाद सूचना पर थानाधिकारी अजय सिंह राव जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को हॉस्पिटल को मोर्चरी में रखवाया। वहीं, घायल का इलाज जारी है। टक्कर लगते ही 15 फीट दूर उछलकर गिरे पुलिस ने बताया कि स्कूटी सवार महिला सहित तीन लोग उदयपुर शहर से डबोक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में कंटेनर आया और टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों करीब 15 फीट दूर उछलकर सड़कर पर गिरे। पति-पत्नी के सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। 6 माह पहले ही हुई थी शादी हादसे में निशा कीर(24) निवासी ढीकली और उनके पति कुशाल कीर(27) की मौत हो गई। जबकि कुशाल के पिता रंगलाल कीर बुरी तरह घायल हो गए। कुशाल और निशा की शादी 6 माह पहले ही हुई थी। कुशाल स्कूटी चला रहा था और तीनों उदयपुर शहर से अपने पैतृक गांव साकूडा में नवरात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। कुशाल निजी कंपनी में जॉब करता था और पिता खेती करते थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *