पटना के बारबेक्यू नेशन में 30 किलो बदबूदार पनीर मिले:ब्रेड में लगे थे कीड़े, स्टोरेज-किचन में फैली थी गंदगी; KFC-पिज्जा हट की भी जांच

पटना के बारबेक्यू नेशन में 30 किलो बदबूदार पनीर मिले:ब्रेड में लगे थे कीड़े, स्टोरेज-किचन में फैली थी गंदगी; KFC-पिज्जा हट की भी जांच

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट समेत कई बड़े फूड आउटलेट की जांच की। टीम ने जब बुद्धा मार्ग स्थित केपी मॉल के बारबेक्यू नेशन की जांच की तो यहां 30 किलो खराब पनीर से बदबू आ रही थी। इसकी कीमत 11,400 रुपए बताई गई है। विभाग ने पनीर के साथ 4 किलो चावल भी नष्ट करा दिया। किचन में शाकाहारी और मांसाहारी खाना एक साथ रखा मिला। वॉश एरिया में रखे 15 किलो पैक्ड चिकन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई। फ्रेजर रोड में वन मॉल के बारबेक्यू नेशन में खराब ब्रेड मिले। जिसमें कीड़े लगे थे। यहां 20 लीटर जला हुआ तेल जब्त कर नष्ट किया। अन्य फूड आउटलेट की भी टीम ने जांच की है। जहां फूड स्टोरेज में लापरवाही मिली है। विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। कमियां दूर करने के लिए 14 दिन का नोटिस दिया गया है। जानकारी विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। KFC के 5 आउटलेट की टीम ने की जांच कंकड़बाग- KFC के फ्रोजन एरिया में शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। यहां फैक्ड चिकन और वेजिटेबल के सैंपल लिए गए। बोरिंग कैनाल रोड- KFC के जिस हिस्से में खाने का सामान रखा जाता था, वहां तक जाने वाली सीढ़ियां टूटी मिली और गंदी थी। फ्रीजर में वेज और नॉनवेज खाना एक साथ रखा था। यहां से भी फ्रोजन चिकन का सैंपल लिया गया। बेली रोड- किचन की साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। यहां से खुले मैदे का सैंपल लिया गया। अनीसाबाद- शौचालय से बदबू आ रही थी। सामान रखने की जगह पर भी साफ-सफाई की कमी मिली। यहां से मेयोनीज का सैंपल लिया गया। रीजेंट सिनेमा हॉल- किचन की सफाई ठीक नहीं थी। पदार्थों से जुड़ी जानकारी भी नहीं लिखी थी। यहां से फ्रोजन चिकन का सैंपल लिया गया।
पिज्जा हट में भी मिली गंदगी इसके अलावा अनीसाबाद में पिज्जा हट में भी टीम ने जांच-पड़ताल की। यहां की दीवार की टाइल्स गंदी थी। शौचालय में भी गंदगी फैली हुई थी। यहां से खुले मैदे का सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने का नोटिस दिया है। लिए गए सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सामान के सुरक्षित भंडारण का ध्यान रखने का निर्देश दिया है। पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को KFC, बारबेक्यू नेशन और पिज्जा हट समेत कई बड़े फूड आउटलेट की जांच की। टीम ने जब बुद्धा मार्ग स्थित केपी मॉल के बारबेक्यू नेशन की जांच की तो यहां 30 किलो खराब पनीर से बदबू आ रही थी। इसकी कीमत 11,400 रुपए बताई गई है। विभाग ने पनीर के साथ 4 किलो चावल भी नष्ट करा दिया। किचन में शाकाहारी और मांसाहारी खाना एक साथ रखा मिला। वॉश एरिया में रखे 15 किलो पैक्ड चिकन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई। फ्रेजर रोड में वन मॉल के बारबेक्यू नेशन में खराब ब्रेड मिले। जिसमें कीड़े लगे थे। यहां 20 लीटर जला हुआ तेल जब्त कर नष्ट किया। अन्य फूड आउटलेट की भी टीम ने जांच की है। जहां फूड स्टोरेज में लापरवाही मिली है। विभाग ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। कमियां दूर करने के लिए 14 दिन का नोटिस दिया गया है। जानकारी विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। KFC के 5 आउटलेट की टीम ने की जांच कंकड़बाग- KFC के फ्रोजन एरिया में शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य सामग्री एक साथ रखी मिली। यहां फैक्ड चिकन और वेजिटेबल के सैंपल लिए गए। बोरिंग कैनाल रोड- KFC के जिस हिस्से में खाने का सामान रखा जाता था, वहां तक जाने वाली सीढ़ियां टूटी मिली और गंदी थी। फ्रीजर में वेज और नॉनवेज खाना एक साथ रखा था। यहां से भी फ्रोजन चिकन का सैंपल लिया गया। बेली रोड- किचन की साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। यहां से खुले मैदे का सैंपल लिया गया। अनीसाबाद- शौचालय से बदबू आ रही थी। सामान रखने की जगह पर भी साफ-सफाई की कमी मिली। यहां से मेयोनीज का सैंपल लिया गया। रीजेंट सिनेमा हॉल- किचन की सफाई ठीक नहीं थी। पदार्थों से जुड़ी जानकारी भी नहीं लिखी थी। यहां से फ्रोजन चिकन का सैंपल लिया गया।
पिज्जा हट में भी मिली गंदगी इसके अलावा अनीसाबाद में पिज्जा हट में भी टीम ने जांच-पड़ताल की। यहां की दीवार की टाइल्स गंदी थी। शौचालय में भी गंदगी फैली हुई थी। यहां से खुले मैदे का सैंपल लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने का नोटिस दिया है। लिए गए सैंपल जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा आयुक्त कुमार रवि के निर्देश पर त्योहारों को देखते हुए यह जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सामान के सुरक्षित भंडारण का ध्यान रखने का निर्देश दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *