कैमूर में अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:दशहरा की शाम दूध देने जा रहे थे; इलाज के समय गई जान, परिजनों ने मांगा मुआवजा

कैमूर में अज्ञात बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:दशहरा की शाम दूध देने जा रहे थे; इलाज के समय गई जान, परिजनों ने मांगा मुआवजा

कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा गांव में एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बिलाटन सिंह यादव की मौत हो गई। वे दशहरा की शाम करीब छह बजे घर से डेयरी पर दूध पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें नुआंव के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा देने की मांग ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद बुधवार को जब परिजन उन्हें वापस ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गए। मृतक के बेटे दिलराम सिंह ने बताया कि उनका परिवार गरीब है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से शव का पोस्टमार्टम कराने और पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है। कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के गर्रा गांव में एक सड़क हादसे में 72 वर्षीय बिलाटन सिंह यादव की मौत हो गई। वे दशहरा की शाम करीब छह बजे घर से डेयरी पर दूध पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें नुआंव के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा देने की मांग ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद बुधवार को जब परिजन उन्हें वापस ला रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गए। मृतक के बेटे दिलराम सिंह ने बताया कि उनका परिवार गरीब है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से शव का पोस्टमार्टम कराने और पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *