वाराणसी में विजयादशमी के एक दिन बाद बंगाली समुदाय ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। पूर्वांचल की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में शामिल 105 साल पुरानी समिति में इस अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद नम आंखों से मां की विदाई की गई। तस्वीरों में देखिए काशी में सिंदूर खेला और मां की विदाई के भावुक पल…

