20 नवंबर को बिहार आ सकते हैं PM मोदी:भागलपुर को मिल सकती है बड़ी सौगात; आज CM सम्राट चौधरी करेंगे हाईलेवल मीटिंग

20 नवंबर को बिहार आ सकते हैं PM मोदी:भागलपुर को मिल सकती है बड़ी सौगात; आज CM सम्राट चौधरी करेंगे हाईलेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह भागलपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली, उच्च शिक्षा, हवाई कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक (DGP) भी शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, संभावित कार्यक्रम स्थल और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। भागलपुर में हो सकता है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बिहार दौरे के दौरान भागलपुर को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भागलपुर के साथ-साथ बांका और आसपास के जिलों में चल रही विकास योजनाओं को भी इस दौरान प्रमुखता मिल सकती है। इन योजनाओं के जरिए बिजली उत्पादन, उच्च शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है। पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट का हो सकता है शिलान्यास प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम में पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन परियोजना को प्रमुख स्थान मिल सकता है। इस परियोजना का शिलान्यास होने की संभावना जताई जा रही है। पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना को भागलपुर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, परियोजना के शिलान्यास को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। विक्रमशिला के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय की मिल सकती है सौगात भागलपुर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार से जुड़ी एक बड़ी योजना भी प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से जुड़ी बताई जा रही है। कहलगांव के ऐतिहासिक विक्रमशिला स्थल के आसपास केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना को लेकर आधारशिला रखे जाने की संभावना जताई गई है। अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर भी नजर प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान सुल्तानगंज क्षेत्र में प्रस्तावित अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना भी चर्चा में है। इस परियोजना का शिलान्यास होने की संभावना जताई जा रही है। हवाई अड्डे से जुड़ी योजना आगे बढ़ने पर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में मदद मिल सकती है। इससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद होगी। 3,242.95 करोड़ की 459 योजनाओं का ब्योरा PMO को भेजा गया प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान विकास योजनाओं के उद्घाटन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बिहार के भवन निर्माण विभाग ने करीब 3,242.95 करोड़ रुपये की लागत वाली 459 तैयार योजनाओं का ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा है। इन योजनाओं में भागलपुर जिले के जगदीशपुर, शाहकुंड और मकंदपुर में निर्मित पंचायत सरकार भवन भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बांका जिले की विभिन्न पंचायतों में बनाए गए करीब 28 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के हाथों कराए जाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। आज की बैठक में सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल पर होगी चर्चा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम होने वाली समीक्षा बैठक को संभावित दौरे की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस महानिदेशक की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर सुविधाओं और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 नवंबर को बिहार के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह भागलपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे में भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों को बिजली, उच्च शिक्षा, हवाई कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शाम उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस महानिदेशक (DGP) भी शामिल होंगे। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, संभावित कार्यक्रम स्थल और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। भागलपुर में हो सकता है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बिहार दौरे के दौरान भागलपुर को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, भागलपुर के साथ-साथ बांका और आसपास के जिलों में चल रही विकास योजनाओं को भी इस दौरान प्रमुखता मिल सकती है। इन योजनाओं के जरिए बिजली उत्पादन, उच्च शिक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की संभावना है। पीरपैंती थर्मल पावर प्रोजेक्ट का हो सकता है शिलान्यास प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम में पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन परियोजना को प्रमुख स्थान मिल सकता है। इस परियोजना का शिलान्यास होने की संभावना जताई जा रही है। पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना को भागलपुर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, परियोजना के शिलान्यास को लेकर अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। विक्रमशिला के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय की मिल सकती है सौगात भागलपुर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार से जुड़ी एक बड़ी योजना भी प्रधानमंत्री के संभावित दौरे से जुड़ी बताई जा रही है। कहलगांव के ऐतिहासिक विक्रमशिला स्थल के आसपास केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की योजना को लेकर आधारशिला रखे जाने की संभावना जताई गई है। अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पर भी नजर प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान सुल्तानगंज क्षेत्र में प्रस्तावित अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना भी चर्चा में है। इस परियोजना का शिलान्यास होने की संभावना जताई जा रही है। हवाई अड्डे से जुड़ी योजना आगे बढ़ने पर भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में मदद मिल सकती है। इससे व्यापार, पर्यटन और आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद होगी। 3,242.95 करोड़ की 459 योजनाओं का ब्योरा PMO को भेजा गया प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के दौरान विकास योजनाओं के उद्घाटन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बिहार के भवन निर्माण विभाग ने करीब 3,242.95 करोड़ रुपये की लागत वाली 459 तैयार योजनाओं का ब्योरा प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा है। इन योजनाओं में भागलपुर जिले के जगदीशपुर, शाहकुंड और मकंदपुर में निर्मित पंचायत सरकार भवन भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा बांका जिले की विभिन्न पंचायतों में बनाए गए करीब 28 पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री के हाथों कराए जाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है। आज की बैठक में सुरक्षा और कार्यक्रम स्थल पर होगी चर्चा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम होने वाली समीक्षा बैठक को संभावित दौरे की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस महानिदेशक की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था तथा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल पर सुविधाओं और प्रशासनिक समन्वय जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *