बारां में कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान पुलिस ने 19 बाइकों को जब्त किया है। कोतवाली प्रभारी हीरालाल पूनिया ने बताया कि यह अभियान बिना नंबरी वाहनों से होने वाली गंभीर वारदातों और वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है।
कोतवाली थाना और यातायात शाखा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर में बड़ी संख्या में बिना नंबर प्लेट के वाहन चल रहे हैं। कई वाहन तेज गति से चलाए जा रहे हैं, जिससे विवाद भी हुए हैं। पटाखा छोड़ती बाइकों से भी लोग परेशान हैं।

