सीवान में प्रेम-प्रसंग विवाद के बाद पति-पत्नी तालाब में डूबे:पत्नी का शव सोमवार को मिला, पति का 72 घंटे बाद हुआ बरामद

सीवान में प्रेम-प्रसंग विवाद के बाद पति-पत्नी तालाब में डूबे:पत्नी का शव सोमवार को मिला, पति का 72 घंटे बाद हुआ बरामद

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद के समीप तालाब में डूबे विशाल कुमार साह का शव 72 घंटे बाद बरामद हुआ। स्थानीय गोताखोरों की घंटों तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने मंगलवार को कई घंटे तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 72 घंटे बाद बुधवार को विशाल का शव तालाब में ऊपर आ गया, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा। सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अफेयर को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद इस घटना में विशाल की पत्नी सुगंधा देवी की मौत पहले ही हो चुकी थी। सोमवार को उसका शव तालाब से बरामद किया गया था। अब पति-पत्नी दोनों की मौत के बाद उनकी दो साल की मासूम बच्ची बेसहारा हो गई है। जिस घर में कभी पति-पत्नी के बीच भविष्य को लेकर सपने बुने जाते होंगे, वहां अब बच्ची के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, विशाल का महाराजगंज की ही एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी को बचाने के लिए तालाब में लगाई था छलांग स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद के दौरान सुगंधा ने आत्महत्या करने की धमकी दी और घर के पास स्थित तालाब में कूद गई। पत्नी को तालाब में कूदते देख विशाल ने उसे बचाने के लिए अपने कपड़े उतारे और तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन वह न पत्नी को बचा सका और न खुद अपनी जान बचा पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सोमवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुगंधा का शव निकाल लिया गया, जबकि विशाल की तलाश जारी रही। 4 साल पहले हुई थी शादी विशाल के पिता ने बताया कि करीब चार साल पहले बेटे की शादी हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना के दिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। बाद में उन्हें दोनों की मौत की जानकारी मिली। महाराजगंज थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में विशाल के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद के समीप तालाब में डूबे विशाल कुमार साह का शव 72 घंटे बाद बरामद हुआ। स्थानीय गोताखोरों की घंटों तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने मंगलवार को कई घंटे तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 72 घंटे बाद बुधवार को विशाल का शव तालाब में ऊपर आ गया, जिसे स्थानीय लोगों ने देखा। सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को तालाब से बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। अफेयर को लेकर पत्नी से हुआ था विवाद इस घटना में विशाल की पत्नी सुगंधा देवी की मौत पहले ही हो चुकी थी। सोमवार को उसका शव तालाब से बरामद किया गया था। अब पति-पत्नी दोनों की मौत के बाद उनकी दो साल की मासूम बच्ची बेसहारा हो गई है। जिस घर में कभी पति-पत्नी के बीच भविष्य को लेकर सपने बुने जाते होंगे, वहां अब बच्ची के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, विशाल का महाराजगंज की ही एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी को बचाने के लिए तालाब में लगाई था छलांग स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद के दौरान सुगंधा ने आत्महत्या करने की धमकी दी और घर के पास स्थित तालाब में कूद गई। पत्नी को तालाब में कूदते देख विशाल ने उसे बचाने के लिए अपने कपड़े उतारे और तालाब में छलांग लगा दी। लेकिन वह न पत्नी को बचा सका और न खुद अपनी जान बचा पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सोमवार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुगंधा का शव निकाल लिया गया, जबकि विशाल की तलाश जारी रही। 4 साल पहले हुई थी शादी विशाल के पिता ने बताया कि करीब चार साल पहले बेटे की शादी हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना के दिन वह घर पर मौजूद नहीं थे। बाद में उन्हें दोनों की मौत की जानकारी मिली। महाराजगंज थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ में विशाल के प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *