जौनपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान मंगलवार रात करीब 2 बजे एक युवक पर चाकू से हमला हुआ है। इस घटना में कालीकुत्ती के रहने वाले राजेश बिंद उर्फ हीरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के दौरान चाकू युवक के पेट में फंस गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मूर्ति विसर्जन के समय किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला किया। घायल राजेश बिंद उर्फ हीरा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले की वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

