बहराइच में पुलिस की दो मुठभेड़:दो शातिर बदमाशों को पैर में लगी गोली, रावण दहन में उमड़ा जनसैलाब

बहराइच में पुलिस की दो मुठभेड़:दो शातिर बदमाशों को पैर में लगी गोली, रावण दहन में उमड़ा जनसैलाब

बहराइच में पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। नानपारा में जाबिर और नसीम को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में भी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी। इन बदमाशों पर लखीमपुर समेत कई जिलों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। जिले में मंगलवार को विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रामलीला मैदान में रावण दहन देखने हजारों लोग पहुंचे। 121 साल पुरानी इस रामलीला में जय श्रीराम के उद्घोष के बीच दशहरा मनाया गया। बौंडी थाना क्षेत्र में एक आठ साल का बच्चा खेलते समय कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया। बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन होना है। इसे लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। जिलाधिकारी और एसपी ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व सुविधा के लिए जरूरी निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *