आज अखबार नहीं, बलरामपुर की कल की 4 बड़ी खबरें:पुरानी रंजिश में दो युवक को पीटा, जलते रावण के पुतलों के राख की लूट

आज अखबार नहीं, बलरामपुर की कल की 4 बड़ी खबरें:पुरानी रंजिश में दो युवक को पीटा, जलते रावण के पुतलों के राख की लूट

आज बलरामपुर में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं…. 1. बलरामपुर में मारपीट के वायरल वीडियो पर कार्रवाई: पुरानी रंजिश में दो युवकों को पीटा था, चार आरोपी गिरफ्तार बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइया बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सामने आने पर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. देवीपाटन मंदिर में पीठाधीश्वर ने शस्त्र पूजन किया: गोरक्ष गद्दी की परंपरा का निर्वहन कर देश-प्रदेश के कल्याण की कामना की देवीपाटन मंदिर में मंगलवार को विजय दशमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज ने संतों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने गोरक्ष गद्दी की परंपरा का पालन करते हुए शस्त्र पूजन किया। पढ़ें पूरी खबर… 3. बलरामपुर में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन आज: डीएम-एसपी ने संभाली कमान, कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू शारदीय नवरात्रि के बाद आज बलरामपुर जिले में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पढ़े पूरी खबर… 4. बलरामपुर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जले: जलते पुतलों की लकड़ियां लूटने उमड़ी भीड़ से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला बलरामपुर में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सनातन धर्म सभा की ओर से बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित 76वें दशहरा महोत्सव में रात करीब 9 बजे भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जल उठे। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *