गोंडा में आपसी कहासुनी को लेकर दो गुटों में मारपीट:गाली-गलौज करके पीटा, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा में आपसी कहासुनी को लेकर दो गुटों में मारपीट:गाली-गलौज करके पीटा, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खैरा रामलीला मैदान के पास दो युवकों के गुटों में गाड़ी खड़ी करने और जाम से निकलने को लेकर के आपसी कहासुनी और गाली गलौज के बाद मारपीट होनी शुरू हो गई। दोनों युवकों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट किया है जहां मारपीट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि रामलीला देखने के लिए काफी संख्या में लोग आए हुए थे और रास्ते में लोग गाड़ी खड़ी कर रहे थे काफी जाम लगा हुआ था। इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर पहले दोनों के बीच आपस में गाली गलौज हुआ फिर दोनों गुटों के लोगों ने आपस में ही युवकों के साथ मिलकर के मारपीट की है। वायरल वीडियो में एक दोनों गुटों के युवक एक दूसरे के साथ सड़क पर गिरा करके मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासी पंकज ने बताया कि आज यहां पर रामलीला का आखिरी दिन था लोग देखने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में काफी जाम लगा हुआ था जाम और वहां खड़ा करने को लेकर के दो युवकों के गुटों में पहले गाली गलौज हुआ और फिर लोगों ने आपस में ही गाली गलौज करके मारपीट किया है। किसी तरीके से हम लोगों ने दोनों गुटों को समझ करके मौके से वापस कर दिया है। यातायात व्यवस्था ठीक से न होने के कारण ये मारपीट हुई है क्योंकि जाम की स्थिति बनी हुई थी। वही नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मारपीट की कोई सूचना हम लोगों को नहीं मिली है पुलिस फोर्स को वहां पर लगाया गया था जानकारी की जा रही है। जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर पूरे मामले में कार्रवाई की जाएगी हम लोग अभी मूर्ति विसर्जन करवाने में लगे हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *