मां शुम्बहा देवी मंदिर में उमड़ी भीड़:मैथा में नवमी पर पहुंचे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि संग की कुलदेवी की आराधना

मां शुम्बहा देवी मंदिर में उमड़ी भीड़:मैथा में नवमी पर पहुंचे श्रद्धालु, सुख-समृद्धि संग की कुलदेवी की आराधना

कानपुर देहात में शारदीय नवरात्र की नवमी पर मैथा ब्लॉक स्थित मां शुम्बहा देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सैकड़ों वर्ष पुराना यह मंदिर कुलदेवी के रूप में पूजित है। यहां दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। चैत्र नवरात्र में मंदिर समिति की ओर से दुर्गा जागरण, यज्ञोपवीत संस्कार, शतचंडी यज्ञ और भोग-भंडारे का आयोजन किया जाता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *