किन्नौर के पेट-लिवर पीड़ितों को रविवार ऑनलाइन मुफ्त सलाह:दिल्ली की डॉक्टर शिवांगी नेगी ने शुरू की ‘गिविंग बैक टू किन्नौर’ पहल

किन्नौर के पेट-लिवर पीड़ितों को रविवार ऑनलाइन मुफ्त सलाह:दिल्ली की डॉक्टर शिवांगी नेगी ने शुरू की ‘गिविंग बैक टू किन्नौर’ पहल

किन्नौर जिले के पूर्वानी गांव की बेटी और पेट व लिवर विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी नेगी ने अपने क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए एक विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत, वह हर रविवार को किन्नौर जिले के निवासियों को पेट और लिवर से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए मुफ्त ऑनलाइन वीडियो परामर्श (Free Online Video Consultation) उपलब्ध कराएंगी। ‘गिविंग बैक टू किन्नौर’ पहल का उद्देश्य डॉ. शिवांगी वर्तमान में दिल्ली स्थित मनिपाल अस्पताल में पेट, लिवर एवं एंडोस्कोपी विशेषज्ञ (Gastroenterologist Hepatologist) के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने अपनी मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निभाते हुए ‘गिविंग बैक टू किन्नौर’ पहल की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह देना और पेट तथा लिवर से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। किन-किन बीमारियों के लिए ले सकते हैं परामर्श? इस ऑनलाइन ओपीडी सेवा के माध्यम से लोग लिवर की बीमारियों, फैटी लिवर, एसिडिटी, पेट व पाचन तंत्र की समस्याओं, पैन्क्रियाज, तथा आंतों से जुड़े रोगों (जैसे आईबीडी, आईबीएस और कब्ज) के लिए विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकते हैं। यदि स्थिति गंभीर होती है, तो मरीजों को व्यक्तिगत रूप से आवश्यक डॉक्टरी जांच कराने का सुझाव भी दिया जाएगा। अपॉइंटमेंट बुकिंग और नियम यह मुफ्त ऑनलाइन परामर्श सेवा प्रति सप्ताह केवल सीमित 10 अपॉइंटमेंट के लिए ही उपलब्ध रहेगी, ताकि प्रत्येक मरीज को पूरा समय दिया जा सके। इसके लिए पहले से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य है। पंजीकरण हेतु संपर्क सूत्र: अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए मरीज अधिवक्ता अभिमन्यु नेगी के मोबाइल नंबर 98055 49772 पर संपर्क कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *