ननिहाल से लापता हुई 2 साल की बच्ची मिली:पलवल पुलिस ने परिजनों को सौंपा; खेलते हुए घर से बाहर निकली, फिर भटकी

ननिहाल से लापता हुई 2 साल की बच्ची मिली:पलवल पुलिस ने परिजनों को सौंपा; खेलते हुए घर से बाहर निकली, फिर भटकी

पलवल जिले में ननिहाल से लापता हुई दो साल की बच्ची हर्षिका को धतीर चौकी पुलिस ने कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला। अब पुलिस ने बच्ची को उसके परिवार को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, नूंह के घासेड़ा गांव के नरवीर की बेटी हर्षिका अपनी मां दीपिका के साथ टहरकी गांव स्थित ननिहाल आई थी। खेलते हुए वह घर से बाहर निकल गई और भटकते हुए सोहना-पलवल मार्ग पर धतीर के पास पहुंच गई। आसपास के लोगों ने लावारिस देखी बच्ची लावारिस हालत में बच्ची को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी गई। धतीर चौकी प्रभारी एएसआई अमित कुमार की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने धतीर और टहरकी गांव के ग्रामीणों की मदद से बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस ने परिजनों को सुरक्षित सौंपा सघन अभियान के बाद परिजनों का पता लगा लिया गया। औपचारिकताएं पूरी कर बच्ची को उसकी मां और परिवार को सुरक्षित सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *