गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ढोलकिया गली में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार रात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लगभग 40 लाख रुपए की कीमत की ज्वेलरी, छह लाख रुपए कैश की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। घर के मालिक और पेशे से कबाड़ कारोबारी संतोष कुमार बरनवाल ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ रात करीब 8 बजे दशहरा मेला और पूजा घूमने के लिए घर से बाहर गए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। जब वे रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि तीनों गेट और गोदरेज के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर के सभी कमरों में रखे गद्दे, पलंग और अलमारियों को पूरी तरह से खंगाल डाला था। गृहस्वामी ने बताया कि चोर उनके और उनकी मां के कमरे से सोने-चांदी के तमाम जेवर और बक्से में रखे करीब 6 लाख रुपये नकद उठा ले गए। पीड़िता किरण देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के अनुसार, शादी और वर्षों से जोड़कर रखी गई पूंजी को चोर समेट कर ले गए हैं, जिससे परिवार को भारी क्षति हुई है। सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घर के अंदर और बाहर के हिस्सों का जायजा लिया। चोरों की पहचान और सुराग पाने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इंपेक्टर धनन्जय कुमार का कहना है कि चोरी की इस घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गयाजी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ढोलकिया गली में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार रात चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर लगभग 40 लाख रुपए की कीमत की ज्वेलरी, छह लाख रुपए कैश की चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। घर के मालिक और पेशे से कबाड़ कारोबारी संतोष कुमार बरनवाल ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ रात करीब 8 बजे दशहरा मेला और पूजा घूमने के लिए घर से बाहर गए थे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे। जब वे रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर जाने पर उन्होंने पाया कि तीनों गेट और गोदरेज के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने घर के सभी कमरों में रखे गद्दे, पलंग और अलमारियों को पूरी तरह से खंगाल डाला था। गृहस्वामी ने बताया कि चोर उनके और उनकी मां के कमरे से सोने-चांदी के तमाम जेवर और बक्से में रखे करीब 6 लाख रुपये नकद उठा ले गए। पीड़िता किरण देवी और परिवार के अन्य सदस्यों के अनुसार, शादी और वर्षों से जोड़कर रखी गई पूंजी को चोर समेट कर ले गए हैं, जिससे परिवार को भारी क्षति हुई है। सीसीटीवी कैमरा खंगालने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घर के अंदर और बाहर के हिस्सों का जायजा लिया। चोरों की पहचान और सुराग पाने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इंपेक्टर धनन्जय कुमार का कहना है कि चोरी की इस घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

