सीएम सम्राट चौधरी ने तेलडीहा मंदिर में की पूजा-अर्चना:बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की, तीन जिलों के अधिकारी रहे मौजूद

सीएम सम्राट चौधरी ने तेलडीहा मंदिर में की पूजा-अर्चना:बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की, तीन जिलों के अधिकारी रहे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां तेलडीहा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और बिहारवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की निरंतर प्रगति, विकास और जनकल्याण के लिए भी मां से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई थी। मंदिर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए वरीय अधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर अमरपुर विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज, बेलहर विधायक मनोज यादव और मुंगेर विधायक प्रणेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने मंदिर में मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।मौके पर चुनरी और बुके देकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत किया गया।साथ ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल ने भगवान सूर्य का मोमेंटो दिया। तीन जिलों के अधिकारियों की रही मौजूदगी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, भागलपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) विवेक कुमार, बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा भागलपुर और मुंगेर जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत तीन जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे। तेलडीहा दुर्गा मंदिर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही की गई थीं। अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। मुख्यमंत्री ने मां का आशीर्वाद लेकर राज्य की उन्नति और आम लोगों के कल्याण की कामना की। मुख्य पुजारी श्यामा आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां तेलडीहा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और बिहारवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की निरंतर प्रगति, विकास और जनकल्याण के लिए भी मां से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई थी। मंदिर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच की जा रही थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए वरीय अधिकारियों की तैनाती की गई थी, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनी रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने के दौरान जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर अमरपुर विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज, बेलहर विधायक मनोज यादव और मुंगेर विधायक प्रणेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने मंदिर में मां दुर्गा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।मौके पर चुनरी और बुके देकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत किया गया।साथ ही बांका डीएम अंशुल अग्रवाल ने भगवान सूर्य का मोमेंटो दिया। तीन जिलों के अधिकारियों की रही मौजूदगी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, भागलपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) विवेक कुमार, बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा भागलपुर और मुंगेर जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक समेत तीन जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रिय रहे। तेलडीहा दुर्गा मंदिर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही की गई थीं। अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। मुख्यमंत्री ने मां का आशीर्वाद लेकर राज्य की उन्नति और आम लोगों के कल्याण की कामना की। मुख्य पुजारी श्यामा आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *