जमुई टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर पिता और छोटे पुत्र के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सोमवार की देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रवि माधव ने उनका इलाज किया। घायलों में एक पक्ष से कैलाश साव, उनकी पत्नी और बहू शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से छोटे पुत्र अधिक साव और उनकी पत्नी घायल हुई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को लेकर पिता कैलाश साव और पुत्र अधिक साव ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुत्र अधिक साव का कहना है कि वह अपने हिस्से की जमीन पर अपने पैसे से घर बनाकर रहना चाहते हैं। वह रांची में रहकर काम करते हैं, लेकिन उनके पिता उन्हें घर में रहने नहीं देते हैं। वहीं, पिता कैलाश साव का आरोप है कि उनका पुत्र रांची में रहकर काम करता है और वहां भी उसका घर है। दुर्गा पूजा के अवसर पर वह गांव आया था। कैलाश साव के अनुसार, पुत्र उन्हें घर से बाहर निकालने लगा और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो छोटे पुत्र अधिक साव और बहू ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद दोनों पिता-पुत्र ने इलाज कराने के उपरांत टाउन थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि, मारपीट की वास्तविक वजह को लेकर दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग हैं। इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जमुई टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर पिता और छोटे पुत्र के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सोमवार की देर रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रवि माधव ने उनका इलाज किया। घायलों में एक पक्ष से कैलाश साव, उनकी पत्नी और बहू शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से छोटे पुत्र अधिक साव और उनकी पत्नी घायल हुई हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को लेकर पिता कैलाश साव और पुत्र अधिक साव ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुत्र अधिक साव का कहना है कि वह अपने हिस्से की जमीन पर अपने पैसे से घर बनाकर रहना चाहते हैं। वह रांची में रहकर काम करते हैं, लेकिन उनके पिता उन्हें घर में रहने नहीं देते हैं। वहीं, पिता कैलाश साव का आरोप है कि उनका पुत्र रांची में रहकर काम करता है और वहां भी उसका घर है। दुर्गा पूजा के अवसर पर वह गांव आया था। कैलाश साव के अनुसार, पुत्र उन्हें घर से बाहर निकालने लगा और गाली-गलौज करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो छोटे पुत्र अधिक साव और बहू ने उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद दोनों पिता-पुत्र ने इलाज कराने के उपरांत टाउन थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही है। हालांकि, मारपीट की वास्तविक वजह को लेकर दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग हैं। इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

