दशहरा से पहले कोरबा में पुलिस की कार्रवाई:18 गुंडा-बदमाशों को चेतावनी, 5 गिरफ्तार; पुलिस बोली- हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा

दशहरा से पहले कोरबा में पुलिस की कार्रवाई:18 गुंडा-बदमाशों को चेतावनी, 5 गिरफ्तार; पुलिस बोली- हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा

कोरबा पुलिस ने दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिलेभर में कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में गुंडा-बदमाशों और पुराने अपराधियों की परेड कराई गई। उन्हें थाने बुलाकर त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में 18 गुंडा-बदमाशों को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने साफ कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, शांति भंग करने की आशंका में 5 बदमाशों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। हुड़दंग करने पर होगी कड़ी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल-112 पर देने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *