हाथरस में आज रावण का पुतला दहन होगा:एमजी पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर 65 फीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा, ट्रैफिक रूट बदले

हाथरस में आज रावण का पुतला दहन होगा:एमजी पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर 65 फीट ऊंचा पुतला जलाया जाएगा, ट्रैफिक रूट बदले

हाथरस में आज विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। आगरा रोड स्थित एमजी पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। यह पुतला रात 8 बजे जलाया जाएगा। पुतला बनाने में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए हैं। इससे पहले आज शाम को रामलीला मैदान से शोभायात्रा निकलेगी। इसके बाद राम-रावण वध लीला का मंचन होगा। इस मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित होगी। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। काफी पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है। अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
आगरा रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रावण दहन के कारण आगरा रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। दोपहर 2 बजे से मेला खत्म होने तक आगरा रोड पुलिस चौकी (बंबा) से गिजरौली ब्लॉक तक छोटे वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। चामड़ गेट चौराहे से आने वाले बड़े वाहन डीआरबी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड और हतीसा बाईपास से गुजरेंगे। आगरा से आने वाले वाहन नगला भुस तिराहे से बाईपास होते हुए मथुरा, अलीगढ़ या कासगंज की ओर जाएंगे। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन वाहनों को छूट मिलेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *