सलूम्बर में शारदीय नवरात्र पर गरबा और डांडिया की धूम है। राजमहल प्रांगण स्थित बाण माता मंदिर परिसर में मुख्य गरबा महोत्सव हुआ। यहां देर रात तक युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में गरबा खेल रहे हैं। पूर्बिया समाज, माहेश्वरी समाज और खटीकवाड़ा चौक में भी आयोजन हुए। शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी गरबा-डांडिया की धूम राजमहल प्रांगण स्थित बाण माता मंदिर परिसर के साथ पूर्बिया समाज, माहेश्वरी समाज और खटीकवाड़ा चौक में भी गरबा और डांडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों में समाज के लोग उत्साह के साथ भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों और सामूहिक नृत्य के जरिए स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। व्यवस्था और निगरानी पर भी विशेष ध्यान बाण माता मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए मंदिर परिसर के सदस्य और कालिका टीम निगरानी में जुटे रहे।

