अपनी समस्या सुलझाने नहीं जाना पड़ेगा कलेक्ट्रेट:विकासखंड में ही जनसुनवाई; हर विभाग के अधिकारी सुनेंगे परेशानियां

अपनी समस्या सुलझाने नहीं जाना पड़ेगा कलेक्ट्रेट:विकासखंड में ही जनसुनवाई; हर विभाग के अधिकारी सुनेंगे परेशानियां

रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। अब लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़ेगा। उनकी शिकायतें विकासखंड स्तर पर ही सुनी और सुलझाई जाएंगी। कलेक्टर ने सभी एसडीएम और जनपद पंचायत सीईओ को कहा है कि स्थानीय स्तर पर ही शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और तय समय में उनका निराकरण हो। हर मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के साथ विकासखंड स्तर पर भी जनसुनवाई होगी। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई जिला मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी रहेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा है कि जिन शिकायतों का तुरंत समाधान हो सकता है, उन्हें तुरंत करें। बाकी मामलों में तय समय-सीमा में कार्रवाई पूरी की जाए। सभी आवेदनों का रिकॉर्ड रखा जाएगा और उनकी नियमित समीक्षा होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *