कासगंज में मेघनाथ का वध, 40 फुट का पुतला जला:प्रभुपार्क मैदान में 3 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा इलाका

कासगंज में मेघनाथ का वध, 40 फुट का पुतला जला:प्रभुपार्क मैदान में 3 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा इलाका

कासगंज शहर के प्रभु पार्क मैदान में सोमवार की शाम 7 बजे रामलीला मंचन के दौरान मेघनाथ वध लीला का भव्य आयोजन किया गया। लीला देखने के लिए मैदान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। करीब तीन हजार से अधिक लोगों की भीड़ ने मेघनाथ और भगवान लक्ष्मण के बीच हुए युद्ध का रोमांचक मंचन देखा। वहीं युवा डीजे पर डांस करते हुए नजर आएं। रामलीला के दौरान मेघनाथ और भगवान लक्ष्मण के बीच जमकर युद्ध हुआ। दोनों के बीच चले भीषण युद्ध में भगवान लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध कर दिया। मेघनाथ के वध के बाद रामलीला मैदान में मौजूद लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसके बाद मैदान में मेघनाथ के विशाल 40 फुट के पुतले का दहन किया गया। लोग सेल्फी लेते भी नजर आएं जैसे ही मेघनाथ का पुतला धू-धूकर जलने लगा, और इस दौरान जमकर आतिशवाजी हुई। पूरा प्रभुपार्क मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पुतला दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोग सेल्फी लेते भी नजर आएं। वहीं, बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिसकर्मी लगातार भीड़ और आसपास के क्षेत्र में निगरानी करते रहे। दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कार्यक्रम के दौरान रामलीला अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविन्द वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ट मौजूद रहे। देखें मेले की तस्वीरें-

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *