अनुज सिंह ने 9वीं में लड़की से छेड़छाड़ किया-पप्पू यादव:बेटी को कैद करने का आरोप, अनंत सिंह पर बोले- माफिया को हीरो बनाया जा रहा

अनुज सिंह ने 9वीं में लड़की से छेड़छाड़ किया-पप्पू यादव:बेटी को कैद करने का आरोप, अनंत सिंह पर बोले- माफिया को हीरो बनाया जा रहा

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जन सुराज के MLC प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने अनुज सिंह के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए उनके लिए प्रचार कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को माफिया बताते हुए मीडिया पर आरोप लगाया कि वह ऐसे लोगों को हीरो की तरह पेश करता है। उन्होंने अनुज सिंह को वोट देने वाले लोगों से भी सवाल पूछे और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। 14 साल पुराने मामले का जिक्र कर लगाए आरोप फेसबुक लाइव के दौरान पप्पू यादव के बगल में एक व्यक्ति बैठा था। सांसद ने उस व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि वह अनुज सिंह से जुड़े एक पुराने मामले का पीड़ित है। पप्पू यादव ने कहा कि नौवीं कक्षा में अनुज सिंह ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। पप्पू यादव के साथ बैठे व्यक्ति ने भी आरोप लगाया कि घटना के बाद मामले को दबाने और प्रशासन को मैनेज करने की कोशिश की गई थी। उसने दावा किया कि तत्कालीन डीजीपी अभयानंद के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद शहर में आगजनी और फायरिंग हुई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। उस व्यक्ति के मुताबिक, यह मामला पिछले 14 साल से अदालत में चल रहा है और अब अंतिम फैसले का इंतजार है। उसने आरोप लगाया कि पैसे के प्रभाव के कारण मामले को दबाकर रखा गया। अनंत सिंह पर निशाना, बोले- माफिया को हीरो बनाया जा रहा पप्पू यादव ने अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह डांडिया कार्यक्रमों और मेलों में जाकर अनुज सिंह की तस्वीर दिखाते हैं और उनके लिए वोट मांगते हैं। पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि ऐसे प्रचार पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाता। सांसद ने कहा एक तरफ निशांत कुमार का प्रत्याशी है, तो दूसरी तरफ ललन सिंह का प्रत्याशी खड़ा है। उनके मुताबिक, इस तरह की स्थिति नीतीश कुमार को कमजोर कर रही है। मीडिया पर भड़के पप्पू यादव, पूछा- 14 साल से मामला क्यों नहीं दिखा? फेसबुक लाइव के दौरान पप्पू यादव मीडिया पर भी नाराज नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया को 14 साल से यह मामला क्यों नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों पर पैसे लेकर खबरें दबाने का आरोप लगाया और सवाल उठाया कि पीड़ित को इतने वर्षों में न्याय क्यों नहीं मिला। सांसद ने अनुज सिंह के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था और अब वह एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं। बेटी को कैद रखने और दामाद की हत्या का भी लगाया आरोप पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव के दौरान एक वीडियो भी दिखाया। उन्होंने वीडियो का हवाला देते हुए अनुज सिंह पर अपनी बेटी को दो महीने तक कैद में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुज सिंह ने अपनी बेटी के पति की हत्या करवा दी थी। बिहार में अपराध और महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल फेसबुक लाइव में पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बच्चों के साथ दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए सांसद मनोज तिवारी और सरकार पर मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने बिहार में ड्रग्स और गांजा के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इसमें नेताओं और अधिकारियों की भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आम लोग फंस जाते हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं होती। नेहा सिंह राठौड़ का मामला उठाया, समाज पर भी साधा निशाना पप्पू यादव ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि एक चैनल ने उनके खिलाफ गलत तरीके से प्रचार किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर समाज के रवैये पर सवाल उठाए। सांसद ने सीता और द्रौपदी का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए इतिहास में बड़े संघर्ष हुए हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाने में समाज पीछे है। अपनी संपत्ति की जांच कराने की दी चुनौती पप्पू यादव ने नेताओं की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में सांसद और विधायक बने नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत उनसे की जा सकती है और जांच होनी चाहिए कि उनकी संपत्ति बढ़ी है या घटी है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं कोई घटना या दुर्घटना होती है, वह पीड़ितों के बीच पहुंचने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, इसी वजह से कई लोग उनकी आलोचना करते हैं। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने जन सुराज के MLC प्रत्याशी अनुज सिंह को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने अनुज सिंह के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए उनके लिए प्रचार कर रहे मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को माफिया बताते हुए मीडिया पर आरोप लगाया कि वह ऐसे लोगों को हीरो की तरह पेश करता है। उन्होंने अनुज सिंह को वोट देने वाले लोगों से भी सवाल पूछे और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। 14 साल पुराने मामले का जिक्र कर लगाए आरोप फेसबुक लाइव के दौरान पप्पू यादव के बगल में एक व्यक्ति बैठा था। सांसद ने उस व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि वह अनुज सिंह से जुड़े एक पुराने मामले का पीड़ित है। पप्पू यादव ने कहा कि नौवीं कक्षा में अनुज सिंह ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। पप्पू यादव के साथ बैठे व्यक्ति ने भी आरोप लगाया कि घटना के बाद मामले को दबाने और प्रशासन को मैनेज करने की कोशिश की गई थी। उसने दावा किया कि तत्कालीन डीजीपी अभयानंद के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई हुई। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद शहर में आगजनी और फायरिंग हुई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। उस व्यक्ति के मुताबिक, यह मामला पिछले 14 साल से अदालत में चल रहा है और अब अंतिम फैसले का इंतजार है। उसने आरोप लगाया कि पैसे के प्रभाव के कारण मामले को दबाकर रखा गया। अनंत सिंह पर निशाना, बोले- माफिया को हीरो बनाया जा रहा पप्पू यादव ने अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह डांडिया कार्यक्रमों और मेलों में जाकर अनुज सिंह की तस्वीर दिखाते हैं और उनके लिए वोट मांगते हैं। पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि ऐसे प्रचार पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाता। सांसद ने कहा एक तरफ निशांत कुमार का प्रत्याशी है, तो दूसरी तरफ ललन सिंह का प्रत्याशी खड़ा है। उनके मुताबिक, इस तरह की स्थिति नीतीश कुमार को कमजोर कर रही है। मीडिया पर भड़के पप्पू यादव, पूछा- 14 साल से मामला क्यों नहीं दिखा? फेसबुक लाइव के दौरान पप्पू यादव मीडिया पर भी नाराज नजर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया को 14 साल से यह मामला क्यों नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कुछ मीडिया संस्थानों पर पैसे लेकर खबरें दबाने का आरोप लगाया और सवाल उठाया कि पीड़ित को इतने वर्षों में न्याय क्यों नहीं मिला। सांसद ने अनुज सिंह के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था और अब वह एमएलसी का चुनाव लड़ रहे हैं। बेटी को कैद रखने और दामाद की हत्या का भी लगाया आरोप पप्पू यादव ने फेसबुक लाइव के दौरान एक वीडियो भी दिखाया। उन्होंने वीडियो का हवाला देते हुए अनुज सिंह पर अपनी बेटी को दो महीने तक कैद में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अनुज सिंह ने अपनी बेटी के पति की हत्या करवा दी थी। बिहार में अपराध और महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल फेसबुक लाइव में पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बच्चों के साथ दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर का जिक्र करते हुए सांसद मनोज तिवारी और सरकार पर मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। उन्होंने बिहार में ड्रग्स और गांजा के कारोबार का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि इसमें नेताओं और अधिकारियों की भूमिका है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आम लोग फंस जाते हैं, जबकि प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई नहीं होती। नेहा सिंह राठौड़ का मामला उठाया, समाज पर भी साधा निशाना पप्पू यादव ने लोकगायिका नेहा सिंह राठौड़ का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि एक चैनल ने उनके खिलाफ गलत तरीके से प्रचार किया और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर समाज के रवैये पर सवाल उठाए। सांसद ने सीता और द्रौपदी का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए इतिहास में बड़े संघर्ष हुए हैं, लेकिन आज भी महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाने में समाज पीछे है। अपनी संपत्ति की जांच कराने की दी चुनौती पप्पू यादव ने नेताओं की संपत्ति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों में सांसद और विधायक बने नेताओं की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत उनसे की जा सकती है और जांच होनी चाहिए कि उनकी संपत्ति बढ़ी है या घटी है। उन्होंने कहा कि जब भी कहीं कोई घटना या दुर्घटना होती है, वह पीड़ितों के बीच पहुंचने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक, इसी वजह से कई लोग उनकी आलोचना करते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *