Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश में संविधान, आपातकाल और साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अयोध्या में यूपी सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि संविधान का सबसे ज्यादा उल्लंघन करने वाले यही लोग हैं। उन्होंने 1975 में इंदिरा गांधी की ओर से लगाए गए आपातकाल का जिक्र किया और आरोप लगाया कि उस दौरान प्रदर्शनकारियों को जेल में डाला गया था। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने सपा के चुनावी वादों पर सवाल उठाए।

