सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बेटे ने अपने पिता की टाइल्स के टुकड़े से वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां को भी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट में महिला का हाथ टूट गया। घटना ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है। मृतक की पहचान मो. शौकत अली के रूप में हुई है। आरोपी मृतक का बेटा मो. अहमद (25) है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरी घटना…. परिजनों के अनुसार, रविवार की देर रात अहमद शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद टीन का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और सो रहे पिता के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने टाइल्स के टुकड़े से वार कर पिता की हत्या कर दी। पति को बचाने पहुंची मां को भी डंडे से पीटा, जिससे उनका हाथ टूट गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पति को बचाने पहुंची मां को भी पीटा आरोपी की मां ने बताया कि रात में घर का दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर वह बाहर निकलीं। उस समय अहमद अपने पिता को बेरहमी से पीट रहा था। उन्होंने बेटे को रोकने और पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन अहमद ने उन्हें भी मारकर गिरा दिया। महिला के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने पिता को चौकी पर पटक दिया। घटना के दौरान डर के कारण वह मदद के लिए लोगों को बुलाने चली गईं। चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी ग्रामीणों का आरोप है कि अहमद अक्सर शराब के नशे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की रात मस्जिद में लगा एम्पलीफायर और माइक भी चोरी कर बेच दिया गया था। बताया गया कि चोरी के एक मामले में अहमद करीब दो महीने तक जेल में बंद था। हालांकि, वह जेल से कब बाहर आया, इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों ने नहीं दी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलने पर पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घर में चौकी और जमीन पर गिरे खून के नमूने सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। इधर, पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन में आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बेटे ने अपने पिता की टाइल्स के टुकड़े से वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां को भी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट में महिला का हाथ टूट गया। घटना ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है। मृतक की पहचान मो. शौकत अली के रूप में हुई है। आरोपी मृतक का बेटा मो. अहमद (25) है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अब जानिए पूरी घटना…. परिजनों के अनुसार, रविवार की देर रात अहमद शराब के नशे में घर पहुंचा। इसके बाद टीन का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया और सो रहे पिता के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने टाइल्स के टुकड़े से वार कर पिता की हत्या कर दी। पति को बचाने पहुंची मां को भी डंडे से पीटा, जिससे उनका हाथ टूट गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। पति को बचाने पहुंची मां को भी पीटा आरोपी की मां ने बताया कि रात में घर का दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर वह बाहर निकलीं। उस समय अहमद अपने पिता को बेरहमी से पीट रहा था। उन्होंने बेटे को रोकने और पति को बचाने की कोशिश की, लेकिन अहमद ने उन्हें भी मारकर गिरा दिया। महिला के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने पिता को चौकी पर पटक दिया। घटना के दौरान डर के कारण वह मदद के लिए लोगों को बुलाने चली गईं। चोरी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी ग्रामीणों का आरोप है कि अहमद अक्सर शराब के नशे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की रात मस्जिद में लगा एम्पलीफायर और माइक भी चोरी कर बेच दिया गया था। बताया गया कि चोरी के एक मामले में अहमद करीब दो महीने तक जेल में बंद था। हालांकि, वह जेल से कब बाहर आया, इसकी स्पष्ट जानकारी परिजनों ने नहीं दी। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलने पर पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घर में चौकी और जमीन पर गिरे खून के नमूने सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। इधर, पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आवेदन में आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम देने की बात कही गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

