सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की चोरी:3 मिनट में तिजोरी उठाकर ले गए 4 बदमाश, कार से आए सीसीटीवी में हुए कैद

सुल्तानपुर में ज्वेलर्स की दुकान से लाखों की चोरी:3 मिनट में तिजोरी उठाकर ले गए 4 बदमाश, कार से आए सीसीटीवी में हुए कैद

कोटा ग्रामीण के सुल्तानपुर में चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। भोरा चौराहे पर स्थित देव ज्वेलर्स की दुकान से चोर पूरी तिजोरी उठाकर ले गए। पीड़ित व्यापारी ने करीब 70 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी होने का दावा किया है। वारदात रविवार अलसुबह करीब 4:39 बजे की है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार होकर 5 से ज्यादा नकाबपोश बदमाश दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले मुख्य सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद की। इसके बाद दुकान के शटर का ताला तोड़कर उसे आधा उठाया और अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकाला और तिजोरी उठाकर कार में रख ली। महज 3 मिनट में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित व्यापारी परमानंद गुर्जर ने बताया कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए उन्होंने हाल ही में सोने के आभूषणों की खरीद की थी। प्रभात फेरी पर निकले लोगों ने दुकान के टूटे ताले देखकर उन्हें सूचना दी। इसके बाद चोरी का पता चला। वारदात के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि प्रमुख चौराहे पर होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि लगातार ऐसी वारदातें होती रहीं तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *