सड़क पर खड़े 7 ट्रेलर जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार:त्योहार सीजन में यातायात बाधित करने वालों पर एक्शन, BNS 285 में कार्रवाई

सड़क पर खड़े 7 ट्रेलर जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार:त्योहार सीजन में यातायात बाधित करने वालों पर एक्शन, BNS 285 में कार्रवाई

त्योहार सीजन में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने सड़क पर ट्रेलर खड़े कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 15 और 16 अक्टूबर को 7 ट्रेलर जब्त किए। साथ ही 7 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। कोरबा पुलिस के मुताबिक, चौकी मानिकपुर पुलिस ने अमरैया पारा-मुड़ापार बाईपास रोड क्षेत्र में कार्रवाई की। वहीं, कोतवाली पुलिस ने राताखार बाईपास क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रेलरों को जब्त किया। त्योहार के दौरान आम लोगों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई। यातायात बाधित करने पर दर्ज किया केस सड़क पर ट्रेलर खड़े कर आम लोगों के आवागमन में बाधा डालने और यातायात व्यवस्था प्रभावित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ BNS की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षित आवागमन में बाधा डालने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त किए गए ट्रेलरों के नंबर पुलिस ने जिन 7 ट्रेलरों को जब्त किया है, उनमें CG 12 BG 7284, CG 12 AU 7204, CG 12 BG 7282, CG 12 AU 2488, CG 12 BH 1674, CG 12 BJ 0640 और CG 12 BG 7113 शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस ने जिन 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें बलि राम कोर्राम (23), निवासी रामपुर थाना पसान; रामप्रवेश पासवान (41), निवासी सोनभद्र, उत्तर प्रदेश; गुलाब सिंह गोंड (26), निवासी लालपुर बांगो; पहलाद यादव (44), निवासी मैहर, मध्य प्रदेश; रघुनाथ सिंह (27), निवासी गढ़वा, झारखंड; गीता प्रसाद यादव (27) और राजकुमार विश्वकर्मा (22), दोनों निवासी माचा डोली बांगो शामिल हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें। वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, ताकि यातायात बाधित न हो और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *