फरीदकोट पुलिस का मॉडर्न जेल में सर्च ऑपरेशन:एसपी-डीएसपी के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मियों ने खंगाली बैरकें,आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी

फरीदकोट पुलिस का मॉडर्न जेल में सर्च ऑपरेशन:एसपी-डीएसपी के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मियों ने खंगाली बैरकें,आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी

फरीदकोट में जिला पुलिस ने केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों से नशीले पदार्थ, मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद होने के मामले सामने आने के मद्देनजर रविवार सुबह व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एसपी जसप्रीत सिंह व डीएसपी तरलोचन सिंह की निगरानी में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर जेल के अंदर बैरकों और कैदियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा निर्देश पर पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान जेल की एक-एक बैरक की तलाशी ली गई। इसके साथ ही बैरकों में बंद कैदियों के सामान की भी जांच की गई, ताकि जेल के भीतर किसी भी तरह की प्रतिबंधित वस्तु या अवैध गतिविधि की संभावना को खत्म किया जा सके। पुलिस टीमों ने जेल परिसर के आसपास के इलाकों में भी गहन जांच की। जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी पुलिस इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर जेल में अचानक तलाशी अभियान चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और कैदियों को किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने के लिए सख्त संदेश देना है। कोई प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं मिला डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान फिलहाल कोई प्रतिबंधित सामान बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, कैदियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जेल के भीतर मोबाइल, नशीले पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं रखने अथवा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जेल की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधित सामान की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए इस तरह के औचक तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेंगे। जेल में सर्च ऑपरेशन की PHOTOS

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *