बक्सर में 3 साल के बच्चे से यौन अपराध:पंडाल के पास खेल रहा था, 100 मीटर दूर धान के खेत में ले गया आरोपी;गिरफ्तार

बक्सर में 3 साल के बच्चे से यौन अपराध:पंडाल के पास खेल रहा था, 100 मीटर दूर धान के खेत में ले गया आरोपी;गिरफ्तार

बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल के पास 3 साल के बच्चे से यौन अपराध का मामला सामने आया है। गांव के 30 वर्षीय सूरज चौबे पर बच्चे को बहला-फुसलाकर धान के खेत में ले जाकर गलत काम करने का आरोप है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। धान के खेत में ले जाकर किया गलत काम घटना शनिवार रात करीब नौ बजे हुई। बच्चा पंडाल के पास खेल रहा था, तभी आरोपी उसे 100 मीटर दूर धान के खेत में ले गया। तेज आवाज के कारण बच्चे के रोने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी सूरज चौबे की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। बक्सर सदर डीएसपी गौरव पाण्डेय भी मामले की जांच कर रहे हैं। बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडाल के पास 3 साल के बच्चे से यौन अपराध का मामला सामने आया है। गांव के 30 वर्षीय सूरज चौबे पर बच्चे को बहला-फुसलाकर धान के खेत में ले जाकर गलत काम करने का आरोप है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। धान के खेत में ले जाकर किया गलत काम घटना शनिवार रात करीब नौ बजे हुई। बच्चा पंडाल के पास खेल रहा था, तभी आरोपी उसे 100 मीटर दूर धान के खेत में ले गया। तेज आवाज के कारण बच्चे के रोने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी सूरज चौबे की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि बच्चे को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। बक्सर सदर डीएसपी गौरव पाण्डेय भी मामले की जांच कर रहे हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *