पानीपत में इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में लगी आग:एक्सीडेंटल केसों का रिकार्ड जला, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच पाया काबू

पानीपत में इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर में लगी आग:एक्सीडेंटल केसों का रिकार्ड जला, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच पाया काबू

पानीपत में पुराने बस स्टैंड के पीछे स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से कार्यालय में रखा दुर्घटनाओं से संबंधित रिकॉर्ड जलकर राख हो गया। कार्यालय से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने स्टाफ को इसकी सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शनिवार को कार्यालय में थी छुट्‌टी जानकारी के अनुसार, शनिवार को कार्यालय में छुट्टी थी। रात के समय कार्यालय में आग लगने से अंदर धुआं भर गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी कार्यालय के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलने पर कार्यालय के सहायक डेवलपमेंट ऑफिसर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से कार्यालय में रखा एक्सीडेंट से संबंधित रिकॉर्ड जल गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग से नुकसान का आकलन नहीं न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के सहायक डेवलपमेंट ऑफिसर ने बताया कि शनिवार को कार्यालय में छुट्टी थी। रात को आग लगने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। आग से कार्यालय में रखा दुर्घटनाओं से संबंधित रिकॉर्ड जल गया। हालांकि अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग से कितना नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस थाना शहर प्रभारी कटार सिंह नैन ने बताया कि कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। आग पर काबू पा लिया गया है। अब तक नुकसान कितना हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर आगामी छानबीन की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *