यमन में बढ़ा तनाव: LNG टैंकर पर चली गोलियां, यमन की सेना ने किया हूती हमला नाकाम करने का दावा

यमन में बढ़ा तनाव: LNG टैंकर पर चली गोलियां, यमन की सेना ने किया हूती हमला नाकाम करने का दावा

Yemen LNG Tanker Firing: यमन में हूती और यमन की सरकार के बीच होने संघर्ष के बीच कई जगहों से हमले की खबर सामने आ रही है। इसी बीच यमन के तट के करीब एक LNG टैंकर और छोटी नाव के बीच गोलीबारी की सूचना मिली है। युनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि यमन के तट के पास एक टैंकर पर गोलीबारी की गई है। एलएनजी टैंकर के कैप्टन ने बताया कि जब उनका जहाज यमन के बंदरगाह शहर अल मुकल्‍ला से 140 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में था, तब सात लोगों से भरी एक छोटी नाव (स्किफ) उसके पास आई। जिसके बाद LNG टैंकर ने गोलीबारी की।

LNG टैंकर ने चेतावनी दी

छोटी नाव के पास आने पर LNG टैंकर ने जवाब में टैंकर ने नाव पर दो चेतावनी भरे फायर किए, जिसके बाद नाव ने अपना रास्ता बदल लिया। इसके अलावा ऐसे में UKMTO का कहना है कि वह जहाजों को लगातार सावधानी के साथ आवाजाही करने की सलाह दे रही है। UKMTO के अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले की जांच कर रहेे हैं।

हूतियों का हमला नाकाम किया

यमन की सेना ने ताइज के दक्षिण में हूती हमला नाकाम करने का दावा किया है। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के सशस्त्र बलों का कहना है कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिम यमन के ताइज गवर्नरेट के दक्षिण में शकाब मोर्चे पर हूती हमले को नाकाम कर दिया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह सेना ने इस हमले को रोका, और साथ ही लड़ाकू विमानों ने मिलिशिया के ठिकानों को निशाना बनाया।

159 कैदियों को रिहा करने का दावा

ताइज मे हूती हमलों के नाकाम करने के अलावा कुछ कैदियों को रिहा करने की जानकारी भी मिली है। इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (आईसीआरसी) का कहना है कि यमन की राजधानी सना जिस पर हूतियों का नियंत्रित हैं वहां से करीब 159 कैदियों को रिहा करवाया गया है।

कैदियों की घर लौटने में मदद की

आईसीआरसी के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि उसके प्रतिनिधियों ने रिहाई से पहले प्रत्येक कैदी से बातचीत की, उनके परिवारों को सूचित किया और उन्हें घर लौटने में मदद करने के लिए सहायता प्रदान की। इसके अलावा मेडिकल स्टाफ ने सड़क यात्रा के लिए उनके स्वास्थ्य और फिटनेस का भी आकलन किया, और अतिरिक्त जरूरतों वाले लोगों के लिए व्यक्तिगत यात्रा सहायता की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *