मधेपुरा में पहले बैंक कलेक्शन एजेंटों से लूट, फिर हत्या:पिता ने 3 अज्ञात पर दर्ज कराई FIR; बैग देखकर कैश होने का शक!

मधेपुरा में पहले बैंक कलेक्शन एजेंटों से लूट, फिर हत्या:पिता ने 3 अज्ञात पर दर्ज कराई FIR; बैग देखकर कैश होने का शक!

मधेपुरा में राजद विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर के ममेरे भाई व पीएचडी छात्र प्रिंस कुमार रंजन की हत्या से पहले अपराधियों ने साहुगढ़ नहर के पास ICICI बैंक के दो कलेक्शन अभिकर्ताओं से लूटपाट की थी। इसके बाद उसी रास्ते से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जा रहे प्रिंस को रोकने की कोशिश की गई। आशंका है कि बैग देखकर अपराधियों को लगा कि वह किसी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है और उसके पास नकदी हो सकती है। हालांकि, प्रिंस के बैग में खाने का सामान था। बाइक नहीं रोकने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस इस आशंका समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक के पिता सुनील कुमार के आवेदन पर सदर थाने में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बैंक कलेक्शन अभिकर्ताओं से लूटपाट और प्रिंस की हत्या का जिक्र है। दो बैंक कलेक्शन अभिकर्ताओं से मोबाइल और दस्तावेज लूटे पिता के आवेदन के अनुसार, अपराधियों ने प्रिंस को गोली मारने से पहले ICICI बैंक के दो कलेक्शन अभिकर्ताओं को निशाना बनाया था। इनमें अररिया के महथावा बाजार निवासी रंजीत कुमार और सहरसा के अलमा निवासी कुंदन कुमार शामिल हैं। आरोप है कि अपराधियों ने रंजीत से दो रेडमी मोबाइल फोन और कुंदन से एक रेडमी मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा बाइक की चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस, RC, SBI और ICICI बैंक के ATM कार्ड तथा HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड भी लूट लिया। विश्वविद्यालय जाने के दौरान मारी गोली घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सुनील कुमार ने आवेदन में बताया कि उनका बेटा प्रिंस कुमार रंजन 16 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जाने के लिए घर से निकला था। करीब 11:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि साहुगढ़ नहर से पहले राजा ईंट-भट्ठा चिमनी के पास उनके बेटे को गोली मार दी गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बेटे को मृत पाया। आवेदन के मुताबिक, प्रिंस सुबह करीब 11:15 बजे घटनास्थल पर पहुंचा था। वहां काले रंग की बिना नंबर वाली पल्सर-220 बाइक पर तीन अपराधी मौजूद थे। उन्होंने प्रिंस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि उसके नहीं रुकने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गमछे से ढके थे चेहरे, तीनों दुबले-पतले पिता के आवेदन में बैंक कलेक्शन अभिकर्ताओं के हवाले से अपराधियों का हुलिया भी बताया गया है। तीनों लंबे और दुबले-पतले थे। उन्होंने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। सुनील कुमार ने अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मधेपुरा में राजद विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर के ममेरे भाई व पीएचडी छात्र प्रिंस कुमार रंजन की हत्या से पहले अपराधियों ने साहुगढ़ नहर के पास ICICI बैंक के दो कलेक्शन अभिकर्ताओं से लूटपाट की थी। इसके बाद उसी रास्ते से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जा रहे प्रिंस को रोकने की कोशिश की गई। आशंका है कि बैग देखकर अपराधियों को लगा कि वह किसी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है और उसके पास नकदी हो सकती है। हालांकि, प्रिंस के बैग में खाने का सामान था। बाइक नहीं रोकने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस इस आशंका समेत अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। मृतक के पिता सुनील कुमार के आवेदन पर सदर थाने में तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बैंक कलेक्शन अभिकर्ताओं से लूटपाट और प्रिंस की हत्या का जिक्र है। दो बैंक कलेक्शन अभिकर्ताओं से मोबाइल और दस्तावेज लूटे पिता के आवेदन के अनुसार, अपराधियों ने प्रिंस को गोली मारने से पहले ICICI बैंक के दो कलेक्शन अभिकर्ताओं को निशाना बनाया था। इनमें अररिया के महथावा बाजार निवासी रंजीत कुमार और सहरसा के अलमा निवासी कुंदन कुमार शामिल हैं। आरोप है कि अपराधियों ने रंजीत से दो रेडमी मोबाइल फोन और कुंदन से एक रेडमी मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा बाइक की चाबी, ड्राइविंग लाइसेंस, RC, SBI और ICICI बैंक के ATM कार्ड तथा HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड भी लूट लिया। विश्वविद्यालय जाने के दौरान मारी गोली घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी सुनील कुमार ने आवेदन में बताया कि उनका बेटा प्रिंस कुमार रंजन 16 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से बीएन मंडल विश्वविद्यालय जाने के लिए घर से निकला था। करीब 11:30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि साहुगढ़ नहर से पहले राजा ईंट-भट्ठा चिमनी के पास उनके बेटे को गोली मार दी गई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर सुनील कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बेटे को मृत पाया। आवेदन के मुताबिक, प्रिंस सुबह करीब 11:15 बजे घटनास्थल पर पहुंचा था। वहां काले रंग की बिना नंबर वाली पल्सर-220 बाइक पर तीन अपराधी मौजूद थे। उन्होंने प्रिंस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि उसके नहीं रुकने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गमछे से ढके थे चेहरे, तीनों दुबले-पतले पिता के आवेदन में बैंक कलेक्शन अभिकर्ताओं के हवाले से अपराधियों का हुलिया भी बताया गया है। तीनों लंबे और दुबले-पतले थे। उन्होंने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे। सुनील कुमार ने अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *