विस्फोट की आवाज आई, बाइक में लगी आग:धार की घोड़ा चौपाटी में हादसा; गाड़ी में तीन लीटर से ज्यादा था पेट्रोल

विस्फोट की आवाज आई, बाइक में लगी आग:धार की घोड़ा चौपाटी में हादसा; गाड़ी में तीन लीटर से ज्यादा था पेट्रोल

धार शहर के घोड़ा चौपाटी स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने आदर्श सड़क पर शनिवार शाम को सीडी डीलक्स बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के दौरान विस्फोट जैसी आवाज भी सुनाई दी। बाइक में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बाइक पर सवार तीनों लोग सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी अनिल दो युवतियों के साथ बाइक से संजय कॉलोनी से धार की ओर आ रहे थे। घोड़ा चौपाटी के पास बारिश होने पर उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और बारिश से बचने के लिए रुक गए। इसी दौरान अचानक बाइक में आग भड़क उठी। बाइक क्रमांक एमपी 09 एनओ 1346 में तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय बाइक में तीन लीटर से अधिक पेट्रोल था और पेट्रोल नली से भी पेट्रोल निकल रहा था। घटनास्थल के पास ही लक्ष्मी नारायण इंडियन पेट्रोल पंप स्थित है। बाइक में आग लगने के बाद वहां से अग्निशमन यंत्र लाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि आग बुझाने के लिए लाए गए तीन अग्निशमन यंत्र खुले ही नहीं। इससे पेट्रोल पंप कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में एक अग्निशमन यंत्र किसी तरह खुला, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। लेकिन फायर ब्रिगेड काफी देर बाद मौके पर पहुंचा। तब तक आग बुझाई जा चुकी थी और बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई थी। बाइक में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *