महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल और अटेली अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद को सुचारु रूप से चलाने के लिए मार्केट कमेटियों ने 19 से 24 अक्टूबर तक का संशोधित गांववार रोस्टर जारी किया है। किसानों को निर्धारित तारीख के अनुसार ही बाजरे की फसल मंडी में लेकर आनी होगी। रोस्टर से बाहर के गांवों के किसानों को गेट पास जारी नहीं किया जाएगा। बाजरे की सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। मार्केट कमेटी नारनौल के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नुकुल यादव ने बताया कि खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए गांवों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। संशोधित रोस्टर के अनुसार 19 अक्टूबर को दौचाना, खत्रीपुर, खोडमा, किरारोद अफगान और कोजिदां, 20 अक्टूबर को कुलताजपुर, कुतबापुर, लहरोदा और लुतफपुर, 21 अक्टूबर को महरमपुर, मकसूसपुर, मंढाणा, मंडलाना और मारोली। 22 अक्टूबर को मेई, मीरपुर, मित्रपुरा, मोहम्मदपुर हमीदखां और मुकन्दपुरा। 23 अक्टूबर को मुरारीपुर, नांगल काठा, नांगल शालु, नांगतिहाड़ी और नारनौल व 24 अक्टूबर को नसीबपुर, निवाजनगर, नुनी अव्वल, नुनी कलां और पटीकरा। अटेली मंडी में भी गांववार रोस्टर लागू नई अनाज मंडी अटेली में भी 19 से 24 अक्टूबर तक बाजरे की खरीद के लिए दूसरा गांववार रोस्टर जारी किया गया है। मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जेलदार ने बताया कि सरकारी खरीद सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। उन्होंने किसानों को निर्धारित तारीख पर ही फसल लेकर आने की अपील की। अटेली मंडी का रोस्टर इस प्रकार है: 19 अक्टूबर को छापड़ा सलीमपुर, बजाड़, नावदी और कारिया। 20 अक्टूबर को मिर्जापुर, बाछौद, धनौंदा, महासर और नांगल। 21 अक्टूबर को सैदपुर, सारी बहादुर, कुंजपुरा, श्यामपुरा और गणियार। 22 अक्टूबर को मोहल्ड़ा, कांटी, उनिन्दा, बेगपुर और पृथ्वीपुरा। 23 अक्टूबर को खेड़ी, सुजापुर, गढ़ी, राजपुरा और गुवानी व 24 अक्टूबर को रामपुरा, बौचड़िया, राता कलां, राता खुर्द और कलवाड़ी। गेट पास के लिए वाहन पर नंबर प्लेट जरूरी चेयरमैन दिनेश जेलदार ने बताया कि मंडी में गेट पास बनवाने के लिए किसान अपने वाहन पर नंबर प्लेट लगाकर लाएं। जो किसान स्वयं मंडी नहीं आ सकते, वे मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपने नामित व्यक्ति को जोड़ सकते हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी और किसानों की फसल खरीदने के लिए व्यवस्था की गई है। जिन गांवों के नाम मौजूदा रोस्टर में शामिल नहीं हैं, उनके लिए अगले सप्ताह नया रोस्टर जारी किया जाएगा। किसानों से निर्धारित तारीख पर ही मंडी पहुंचने और खरीद प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई है।

